*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव की रिपोर्ट*
अयोध्या 20 सितंबर *पीड़ित के बजाय विपक्षियों पर मेहरबान है मवई थाने की पुलिस*
*पीड़ित महिला के प्लाट पर दबंगो ने कर लिया कब्जा,महिला दर दर भटकने को मजबूर*
*महिला को थाने से नही मिला न्याय तो एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार*
*मवई पुलिस पर मामले में लापरवाही का आरोप*
भेलसर(अयोध्या)रुदौली सर्किल की मवई थाने की पुलिस पीड़ितो के बजाय विपक्षियों पर मेहरबान होती जा रही है पीड़ित को न्याय न दिला कर मवई पुलिस आरोपी विपक्षियों के साथ गलबहियां करती नजर आरही है।
ताजा मामला मवई थाना क्षेत्र के ग्राम जैसुखपुर का है जहां एक महिला के प्लाट पर गांव के ही कुछ दबंगो द्वारा मवई पुलिस की शह पर नाजायज तरीके से जमीन हड़पने की नीयत से कब्जा कर लिया गया है और अब जबरन प्लाट पर निर्माण भी कराना चाहतें हैं जबकि पीड़ित महिला के पास उक्त भूमि का रजिस्टर्ड बैनामा भी है।दबंगो ने अपने मकान के पीछे से महिला के प्लाट पर जबरन दरवाजा फोड़कर टीन शेड रख लिया है।दरवाजा लगाते समय पीड़िता ने मवई पुलिस व डायल 112 पर सूचना दी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई और बुलंद हौसले के साथ विपक्षियों ने टीन शेड भी रख लिया।पीड़ित महिला ने एसडीएम रूदौली को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
महिला द्वारा दिये गए शिकायती पत्र में विपक्षियों पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उसने गांव की ही धनपता पत्नी हरि बक्स से दिनांक 13 सितंबर को एक प्लाट जरिये बैनामा खरीदा था उसी प्लाट पर प्रार्थिनी के गांव के ही दबंग व भूमाफिया किस्म के लोगों ने दिनांक 13 सितंबर को ही शाम 5:00 बजे प्रार्थिनी के प्लाट पर आये और ललकारते हुए कहा कि इस के प्लाट की तरफ दरवाजा तोड़कर कब्जा कर लो इतने पर उक्त सभी विपक्षीगण प्रार्थिनी के प्लाट की तरफ दरवाजा तोड़ने लगे।प्रार्थिनी ने जब मना किया तो उक्त सभी विपक्षीगण प्रार्थिनी को मां बहन की गालियां देते हुए मारने के लिए दौड़ाया।पीड़िता का आरोप है कि जब प्रार्थिनी डर के मारे घर में घुस गई पीछे से उक्त सभी विपक्षीगण प्रार्थिनी के घर में घुसकर प्रार्थिनी को लात घुसो व डंडों से मारने लगे जब प्रार्थिनी का जेठ बचाने पहुंचा तो उसको भी मारा पीटा।हल्ला गुहार पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कराया।जाते समय विपक्षीगण ने प्रार्थनी को जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गए।उक्त मामले में मवई पुलिस की कार्यशैली कटघरे में खड़ी नजर आरही है पुलिस द्वारा अभी तक आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही की गई है जबकि पीड़ित महिला अभी भी न्याय के लिए दर दर भटकने को मजबूर है।
More Stories
NEW DELHI 24 OCTOBER 2026* *TODAYS TOP NEWS* From Upaajtak
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक hindi न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*