*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव की रिपोर्ट*
अयोध्या 20 अगस्त *चोरी की घटना कारित कर भाग रहे 02 आरोपी गिरफ्तार*
*चोरी का सामान बरामद*
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रूदौली की पुलिस ने चोरी की घटना कारित कर भाग रहे 02 आरोपी को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया है।
प्रभारी को0 रूदौली विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि उ0नि0 श्री हरिकेश बहादुर मय टीम द्वारा तलाश वांछित/वारंटी अभियुक्त व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति अभियान के तहत टाण्डा खुलासा मोड़ रौजागांव से पर्स चोरी करके भाग रहे शैलेन्द्र मिश्रा पुत्र रामप्रकाश मिश्रा निवासी ग्राम कटघरा थाना पटरंगा जनपद अयोध्या व दिलीप कुमार पुत्र छोटेलाल यादव निवासी ग्राम अरजानीपुर थाना पटरंगा जनपद अयोध्या चोर को स्थानीय लोगो की मदद से एक अदद चोरी के पर्स व 800 रूपया के साथ पकड़ा गया।जिसके सम्बंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 377/21 धारा 379/411 भादवि0 थाना रूदौली जनपद अयोध्या पंजीकृत हुआ है।बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

More Stories
हमीरपुर 1 अप्रैल 26*स्वर्ण शताब्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया
बांदा1अप्रैल26* अमर शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
बांदा1अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*