अयोध्या 2 फरवरी 26 * रंजीत विश्वकर्मा द्वारा आयोजित हुआ पत्रकार सम्मान समारोह। .
अब्दुल जब्बार
सदस्य जिलापंचायत पद प्रत्याशी रंजीत विश्वकर्मा द्वारा आयोजित हुआ पत्रकार सम्मान समारोह
भेलसर(अयोध्या)रुदौली पंचम क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी रंजीत विश्वकर्मा के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय खैरनपुर के सामने स्थित चरन मेडिकल स्टोर पर एक गरिमामय पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े अनेक पत्रकारों ने सहभागिता की।
समारोह के दौरान रंजीत विश्वकर्मा द्वारा सभी उपस्थित पत्रकारों को डायरी व अंगवस्त्र सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों को निर्भीकता के साथ शासन-प्रशासन तक पहुँचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कहा कि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत नींव है जिसे सशक्त बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और सकारात्मक पत्रकारिता पर प्रकाश डाला। सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में आयोजक द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित लोगों में अब्दुल जब्बार एडवोकेट, डॉ मोहम्मद शब्बीर ,नफीस खान, विकास वीर यादव, ललित गुप्ता, मोहम्मद आलम शेख, मुनीर अंसारी, अबूबकर खान, पवन कुमार शर्मा, जय सिंह विश्वकर्मा, दिलीप राजपूत, प्रमोद शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की।

More Stories
रोहतास3अप्रैल26*डेहरी प्रखंड स्थापना दिवस,सह आरबीआई स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर “संविधान चर्चा का शुभारंभ*
अयोध्या 3 अप्रैल 26*हॉस्पिटल की लापरवाही से हुई जच्चा बच्चा की मौत !
चंडीगढ़ *3 अप्रैल 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎हरियाणा की टॉप 20 बड़ी खबरें..!*