अयोध्या 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[01/04, 21:27] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या में कुत्ते-सांप की लड़ाई — शहर के गद्दोपुर में वेदांत ट्रेडर्स के मालिक प्रवीण त्रिपाठी के घर में बीती रात घुसे खतरनाक सांप को पालतू कुतिया ‘जोया’ ने पटक-पटक कर मार डाला। सीसीटीवी में कैद हुई घटना,
[01/04, 21:31] Basudev Yadaw Ayodhya: गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी
बाबा गोरखनाथ का लिया आशीर्वाद
महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर की पूजा
गोरखनाथ मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम
कल सुबह करेंगे पूजा अर्चना और गौ सेवा
पूजा के बाद CM लगाएंगे जनता दर्शन
फिर जाएंगे पिपराईच क्षेत्र के लुहसी गांव
स्वर्गीय मार्कण्डेय यादव के आवास पर जाएंगे।
[01/04, 21:31] Basudev Yadaw Ayodhya: *हाईवे पर वाहनों का शीशा तोड़कर जेवरात व कीमती सामान चोरी करनें वाले गिरोह के 3 सदस्यो को थाना को0 रूदौली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।*
Dainikayodhyatimes
अयोध्या।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण व महिलाओं एंव बालकों की सुरक्षा के दृष्टिगत चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र रूदौली में दिनांक 03.12.2025 को यादव होटल लोहिया पुल पर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर 40 हजार रूपये, एक मंगल सूत्र, एक पीली धातु की चेन, दो पीली धातु की ईयर रिंग, तीन पीली धातु अंगूठी, एक पीली धातु अंगूठी ,दो पीली धातु नाक की रिंग, एक जोड़ी सफेद धातु की बिछिया व जरूरी कागजात चोरी की घटना हुई थी। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 487/25 धारा 303(2) बी.एन.एस.पंजीकृत हुआ। आपरेश त्रिनेत्र के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरों एंव कोतवाली रूदौली व सर्विलांस की संयुक्त टीम के अथक प्रयास से घटना का सफल अनावरण किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी 01 अदद मंगलशूत्र पीली धातु ,01 एक अदद चैन पीली धातु, 02 अदद अंगूठी फिमेल पीली धातु, 01 अदद अंगूठी मेल पीली धातु , 01 अदद कान का झाला पीली धातु, 01 अदद नाक की कील पीली धातु, 01 जोड़ी बिछिया सफेद धातु, 02 अदद स्प्रे की सीसी, 01 अदद लोहे की सरिया, 01 अदद पेंचकस, 01 अदद लोहे का टी नुमा नुकिला यन्त्र, 01 अदद 01 लीटर प्लास्टिक की बोतल में मोबीआयल, 02 अदद 250 एमएल प्लास्टिक की बोतल में मोबीआयल, बरामद शुदा 4000 रूपया व घटना में प्रयुक्त 01 अदद कार यूपी 32 एलजे 1883 बैलेनो के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना कारित करने का तरीका उक्त गिरोह द्वारा गाङी का नम्बर प्लेट बदलकर लखनऊ, बाराबंकी , अयोध्या , बस्ती , खलीलाबाद , गोरखपुर मेन रोड़ पर स्थित भीड़-भाड़ वाली दुकान पर चाय नाश्ता के बहाने रूकते है तथा खड़ी गाडी से दरवाजा खोलकर / खिड़की का शीशा लोहे के यन्त्र से तोड़ कर अन्दर रखे बैग/पर्स को निकाल लेना तथा मोबीआयल दूसरो के गाङियो के इंजन के पास थोडा गिरा देते है और उसको बताने लगते है कि आपके गाड़ी के इंजन से तेल चू रहा है आदमी जब गाड़ी से उतर कर तेल देखने लगता है उसी बीच मौका पाकर गाङी में रखे पर्स/बैग को निकाल लेना तथा कभी कभार सून सान जगहो पर स्थित घरो में चोरी करना इनका मुख्या पेशा है।
[01/04, 21:33] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर पटरंगा थाना क्षेत्र के मटौली का पुरवा के निकट मंगलवार देर रात करीब दो बजे बड़ा हादसा हो गया। अम्बेडकर नगर निवासी नदीम पुत्र कलीम बुलेट से लखनऊ जा रहा था,तभी वह अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक प्रशांत पाण्डेय अपने हमराह के साथ घायल को एम्बुलेंस में बैठा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर एम्बुलेंस में जा टकराई।
हादसे में उपनिरीक्षक प्रशांत पाण्डेय को चोटें आई हैं। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पटरंगा पुलिस ने घायल नदीम व दरोगा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मवई भिजवाया।
[01/04, 21:33] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के मौके पर सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने सीएचसी रुदौली का औचक निरीक्षण किया, ओपीडी-इमरजेंसी समेत पूरे अस्पताल का गहन निरीक्षण। निरीक्षण में डॉ. वीरेंद्र कुमार व डॉ. परवीन मौर्य अनुपस्थित पाए गए,उनके वेतन में कटौती और अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं को मिल रही सेवाएं संतोषजनक पाई गईं। सीएमओ ने अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन रिजवी की प्रशंसा की।
[01/04, 21:33] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या.
डॉक्टरो की लापरवाही से प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत, मामला पहुंचा पुलिस के पास, कोतवाली नगर बल्ला हाता स्थित मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल का मामला, परिजनों का आरोप डॉक्टर अंजली श्रीवास्तव ने फोन पर अपने स्टाफ से निर्देश देकर करवाया था प्रसव,प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की हुई मौत, शहर की बेनीगंज निवासी सुरेश यादव ने अपनी पत्नी सोनी यादव को कराया था भर्ती,परिजनों की मांग डॉक्टर पर हो कार्रवाई, अस्पताल को किया जाए सीज,रिकाबगंज पुलिस चौकी पर इकट्ठा हुई भीड़.
[01/04, 21:33] Basudev Yadaw Ayodhya: मोहबरा चौराहा के चूड़ामणि को वीआईपी का इंतजार
अयोध्या में जब कोई वीआईपी आएगा या कोई पर्व होगा, तभी मोहबरा चौराहा का चूणामणि घूमेगा। ऐसा न होने पर वह आपके लिए शो पीस से ज्यादा नहीं। यह जानकारी नगर निगम के अपर नगर आयुक्त (नोडल) की तरफ से दिया गया है।
[01/04, 21:34] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या.
डॉक्टरों की लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत का मामला, एसीएमओ डॉक्टर आशुतोष श्रीवास्तव ने मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल पर मारा छापा, अस्पताल मे नहीं मिला कोई डॉक्टर और कर्मचारी, सभी अस्पताल छोड़कर हुए फरार,अस्पताल को किया गया सील,एसीएमओ डॉक्टर आशुतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, बेनीगंज निवासी सुरेश यादव की पत्नी की प्रसव के दौरान हुई थी मौत, नवजात शिशु की भी हुई थी मौत.
[01/04, 21:34] Basudev Yadaw Ayodhya: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी कल रामलला के दरबार में।
गौतम अदाणी चंडीगढ़ से प्राइवेट प्लेन से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे सुबह 8: 30 बजे। तो दूसरा प्राइवेट प्लेन अहमदाबाद से आयेगा अयोध्या एयरपोर्ट। जिसमें गौतम अदाणी का परिवार रहेगा।
सूत्रों के हवाले से खबर परिवार सहित करेंगे भगवान रामलला का दर्शन।
11:30 बजे लखनऊ होंगे रवाना। सीएम योगी से करेंगे मुलाकात।

More Stories
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव*
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*चार्ज लेते ही एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना*