अयोध्या 18दिसम्बर 25* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
अयोध्या।
फतेहगंज लालबाग अयोध्या में एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन
पंजीकृत अभ्यर्थी कर सकते है प्रतिभाग: देवव्रत कुमार
अयोध्या 18 दिसम्बर 2025 (सू0वि0):-निदेशक सेवा योजना अयोध्या मंडल अयोध्या श्री देवव्रत कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेन्टर अयोध्या द्वारा दिनांक 20 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, फतेहगंज लालबाग अयोध्या में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में तकनीकी/गैर तकनीकी निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों प्रतिभाग करेंगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, डिप्लोमा एवं आई०टी०आई०, आदि है प्रतिभाग कर सकते है, ऐसे अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार मेला आई0डी0-6970 ) एवं ncs.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कराकर प्रतिभाग कर सकते है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, पहचान पत्र एवं बायोडाटा के साथ उक्त दिनांक को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय,, परिसर, फतेहगंज लालबाग, अयोध्या में उपस्थित हों। इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है।
[18/12, 8:34 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
*पचास होमगार्ड जवान करेंगे फायरिंग अभ्यास*
अयोध्या।
डिवीजनल ट्रेनिंग सेंटर होमगार्डस अयोध्या पर प्रशिक्षणरत 50 होम गार्डस जवानों का फायरिंग अभ्यास दिनांक 27 दिसम्बर 2025 को ई0टी0आर0 रेंज डोगरा रेजीमेंट में होनी है। उक्त तिथि को फायरिंग रेंज के आसपास के निवासियों को कोई जानवर/व्यक्ति न आयें, जिससे कोई अप्रिय घटना न हों। उक्त जानकारी डिवीजनल कमांडेंट डिवीजनल ट्रेनिंग सेंटर होमगार्ड अयोध्या ने दी है।
[18/12, 8:34 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या के बाद त्रिनिदाद और टोबैगो में ‘मिनी अयोध्या’ के रूप में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।
जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन और एनआरआई प्रेम भंडारी ने अयोध्या में मीडिया को इसकी जानकारी दी।
रामलला के दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या पहुंचे थे प्रेम भंडारी।
त्रिनिदाद में बनने वाले राम मंदिर के लिए प्रभु श्रीराम की प्रतिमा पहले ही वहां पहुंच चुकी है।
प्रतिमा अयोध्या में विराजमान रामलला की प्रतिमा से मिलती-जुलती होगी।
मंदिर उत्तरी अमेरिका और कैरेबियाई देशों में रहने वाले राम भक्तों के लिए आध्यात्मिक केंद्र बनेगा।
परियोजना स्थानीय सरकार के सहयोग से संचालित होगी, जिसमें लगभग 40 हिंदू संगठन सहभागी हैं।
मंदिर परिसर को ‘मिनी अयोध्या’ के रूप में विकसित कर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को वैश्विक पहचान दी जाएगी।
[18/12, 8:34 pm] +91 87380 48060: अयोध्या
*8 महीने में रामलला को मिला 49.51 करोड रुपए का दान*
🖌️🖌️🖌️
राम मंदिर आने वाले श्रद्धालु न सिर्फ रामलला के दर्शन की ललक होती है बल्कि वह निधि समर्पण में भी खूब दिखा रहे हैं रुचि। सबसे ज्यादा राशि रामलला की हुंडी यानी दानपात्र से हुई है प्राप्त। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को इस अवधि में 110.02 करोड़ का मिला है ब्याज, इस तरह कुल 159.53 करोड़ की रामलला को हुई है आय। इसमें दानपत्र, ऑनलाइन दान, बैंक ब्याज और अन्य माध्यमों से प्राप्त राशि है शामिल।👇👇
*दान का माध्यम*
*दान काउंटर- ₹10.71 करोड़*
*दानपात्र- ₹32.62 करोड़*
*ऑनलाइन- ₹5.70 करोड़*
*एफसीआरए- ₹48 लाख*
*ब्याज- ₹110.02 करोड़*
*कुल आय- ₹159.53*
[18/12, 8:36 pm] Indra Kumar Singh Barabanki: . “`NEWS HEADLINES“`
❣️TOP 14 BREAKING NEWS ❣️
👇🏼
*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*18/12/2025*
*==========================*
*1.* भारत ने 22 से 24 दिसंबर तक विशाखापत्तनम तट पर बंगाल की खाड़ी के लिए जारी किया NOTAM, करीब 470 किमी है रेंज, लंबी-दूरी की मिसाइल का हो सकता परीक्षण।
*2.* हिजाब प्रकरण के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की और बढ़ाई गई सुरक्षा।
*3.* लोकसभा में पीएम मोदी के ‘बंकिमदा’ सम्बोधन के लिए KMC में TMC पार्षदों का निन्दा प्रस्ताव पारित।
*4.* हुगलीः आरामबाग में गर्भवती के पेट में छूटी गज, डॉक्टर ने कर दी सिलाई, महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप।
*5.* मुर्शिदाबाद तृणमूल जिला परिषद को ‘चोर’ करार देते हुए हुमायूं कबीर की करीबी नेत्री शाहनाज बेगम ने छोड़ी पार्टी।
*6.* मैंने कभी नहीं कहा ‘मिनी पाकिस्तान’, अगर साबित कर दें तो छोड़ दूंगा राजनीति, भाजपा पार्षद सजल घोष के आरोप पर बोले मेयर फिरहाद हकीम।
*7.* SSC नौकरी प्रार्थियों का आलू और केतली लेकर जुलूस! कल सीएम ममता ने व्यवसायी सम्मेलन में चाय और घुगनी बेचने की कही थी बात।
*8.* यूपीः देवरिया जेल में पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर नहीं मिल रहा खाना! मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता अजय राय का आरोप।
*9.* दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में नौवीं गिरफ्तारी, कश्मीर के यासीर अहमद डार अरेस्ट।
*10.* महाराष्ट्र में पूर्व विधायक प्रज्ञा सातव ने थामा कमल, चुनावी दंगल से पहले कांग्रेस को झटका।
*11.* पुरी जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह की फोटो वायरल, ओडिशा सरकार सख्त, उठाने जा रही सजा का प्रावधान का कदम।
*12.* सहारनपुर में हो रही नकली नोटों की सप्लाई और छपाई, यूपी आकर राजस्थान पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड अरेस्ट।
*13.* भारतीय सेना की बड़ी उपलब्धि! कश्मीर घाटी में स्पेशल ट्रेन से भेजे टैंक, ट्रक और सैन्य हथियार।
*14.* ऑपरेशन सिंदूर का दर्द अब तक झेल रहा पाकिस्तान, तिरपाल से ढका मुरीद एयरबेस।
*==========================*

More Stories
उन्नाव 18 जनवरी 26**परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 26 विवादित जोड़ो की सकुशल की गयी विदाई*
कौशाम्बी 18 जनवरी 26**आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1253 मरीजों का चिकित्सको द्वारा किया गया उपचार*
कौशाम्बी 18जनवरी 26**युवा और किसान विरोधी है भाजपा सरकार ~ विजय प्रकाश*