अयोध्या 18दिसम्बर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें….
[12/17, 11:45 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष होंगे पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार
1990 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार बनाए गए शिक्षा आयोग के अध्यक्ष
3 साल का कार्यकाल होगा
उच्च और माध्यमिक दोनों अयोगी के अध्यक्ष होंगे प्रशांत कुमार।
[12/18, 8:36 AM] +91 94155 29848: विजय दिवस पर मवई के वीर सपूत का निधन, सैन्य गौरव से जुड़ी स्मृतियां हुईं नम
मवई संवाददाता ! विजय दिवस के पावन अवसर पर रुदौली तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर खजुही गांव निवासी भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार राम भारत यादव का निधन हो गया। मंगलवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। इस हृदयविदारक समाचार से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विजय दिवस जैसे गौरवपूर्ण दिन पर ऐसे जांबाज योद्धा का जाना क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।सूबेदार राम भारत यादव भारतीय सेना की 76 मीडियम रेजिमेंट में जूनियर कमीशन अधिकारी रहे। उन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध, 1967 के भारत-चीन संघर्ष और 16 दिसंबर 1971 के ऐतिहासिक युद्ध में दुश्मन को करारी शिकस्त देने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा वे 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार में भी शामिल रहे। देशसेवा, अनुशासन और अदम्य साहस उनके जीवन के मूल मूल्य थे।अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान विधायक रामचंद्र यादव भी मौजूद रहे और उन्होंने दिवंगत सूबेदार को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि सूबेदार राम भारत यादव ने अपना संपूर्ण जीवन देश की रक्षा और सम्मान के लिए समर्पित कर दिया। उनका साहस और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। विजय दिवस पर ऐसे वीर का जाना अत्यंत पीड़ादायक है। पूरा क्षेत्र उनके योगदान को सदैव स्मरण रखेगा।
[12/18, 8:50 AM] +91 94155 29848: *[यूपी के 65 जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड! छाएगा ऐसा घना कोहरा 10 मीटर भी देखना होगा मुश्किल]*
[मौसम का हाल]
◆◆◆◆◆◆◆◆
लखनऊ-:
=======पूरब से लेकर पश्चिम तक पछुआ हवा चलने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को राजधानी सहित प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व आसपास के इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसका प्रभाव प्रदेश के 60 से अधिक जिलों तक रहेगा।अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अचानक मौसम बदलने की वजह पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवा है। अगले दो दिनों में पछुआ हवा और तेज होगी, जिससे न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, दिन के पारे में कोई बदलाव के आसार नहीं हैं।
[12/18, 8:51 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने अयोध्या में तीन मंडलों की समीक्षा बैठक की।
तीनों मंडलों के स्वास्थ्य सेवाओ में सुधार की जरूरत
बैठक मंडल आयुक्त सभागार में आयोजित की गई।
अयोध्या, देवी पाटन और प्रयागराज मंडल की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा हुई।
13 से 15 दिसंबर के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए टीमें गठित की गईं थी।
टीमों ने स्वास्थ्य इकाइयों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
अयोध्या मंडल में 2240 स्वास्थ्य इकाइयों में से 1154 का निरीक्षण किया गया।
देवी पाटन मंडल में 1873 में से 990 स्वास्थ्य इकाइयों की जांच हुई।
प्रयागराज मंडल में 2256 में से 1313 इकाइयों पर टीमें भेजी गईं।
इस निरीक्षण प्रक्रिया को “सपोर्टिव सुपरविजन” नाम दिया गया।
निरीक्षण के दौरान 700 से अधिक बिंदुओं पर चेकिंग की गई।
जांच में कई स्वास्थ्य इकाइयों पर सुधार की जरूरत सामने आई।
रविवार को लगने वाले आरोग्य मेलों में मरीजों की कम संख्या पर चिंता जताई गई।
आरोग्य मेलों के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर पुरुष और महिला के लिए अलग-अलग शौचालय बनाने के निर्देश।
सिटीजन चार्टर के तहत शिकायत–सुझाव पेटिका लगाने और अभिलेखों के रखरखाव में सुधार के आदेश दिए गए।

More Stories
लखनऊ 19 जनवरी 26 * पुलिस की मौजूदगी में सपा MLA से की गयी बत्तमीजी। ..
लखनऊ 19 जनवरी 26 *सीएम ने सुनी सभी फरियादियों की फरियाद। ..
लखनऊ 19 जनवरी 26 * देश प्रदेश और खेल की प्रमुख खबरें। …