अयोध्या 17 फ़रवरी 26*रुदौली-मवई में हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम में विधायक ने बच्चों को वितरित की शैक्षिक सामग्री
भेलसर(अयोध्या)बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक संसाधन केंद्र खैरनपुर परिसर में हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि रामचंद्र यादव ने कहा कि योगी सरकार की सत्ता में आने के बाद सरकारी स्कूलों की सोच आम जनमानस में बदल गई है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से सरकारी विद्यालयों का ढांचागत विकास हुआ है और बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि हुई है।
विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षिकाओं को आवाहन किया कि जैसे मां यशोदा ने भगवान कृष्ण का पालन-पोषण किया, वैसे ही 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की देखभाल और शिक्षा का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आज के छात्र और छात्राएं कल के भविष्य हैं, इसलिए शिक्षक और समाज दोनों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने में योगदान देना होगा।
इस दौरान विकासखंड रुदौली की 10 न्याय पंचायतों के 50 बच्चों को शैक्षिक सामग्री किट वितरित की गई।
मवई क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवरा में भी इसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों की देखभाल एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों के विद्यालय में ठहराव के लिए शिक्षकों को गतिविधि-आधारित शिक्षण को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कहानी, गायन और अन्य गतिविधियां बच्चों को सीखने से जोड़ती हैं और शिक्षकों की मेहनत से आज परिषदीय विद्यालय प्राइवेट स्कूलों से आगे निकल चुके हैं। उन्होंने कार्यशाला में निपुण भारत मिशन पर भी विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण गुप्ता ने किया और आभार ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता रामकृष्ण गुप्ता, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र प्रताप मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सुरेश, कोषाध्यक्ष मोहम्मद गयास, रामानुज तिवारी, पंकज यादव, अशोक यादव, अनीता यादव, मंजू देवी मिश्रा, आशीष यादव, विपिन पालीवाल, द्वारिका मिश्रा, पांचुराम, अरविंद कुमार, पवन राजपूत, शैलेश, स्वामीनाथ, एआरपी दीपक वर्मा, रोहित कुमार, श्याम जी मिश्र, चित्रसेन गिरी, अशोक कुमार, अरुण यादव, मंजू, सरोज भारती, काजल सहित अन्य शामिल रहे।

More Stories
लखनऊ 17फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 17 फ़रवरी 26*गरीब मजदूरों के अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी। ~ अजय राय*
कौशाम्बी 17 फ़रवरी 26*प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन*