अयोध्या 17 अगस्त *कुश्ती में गोल्ड न मिलने से हम दुखी हैं पर निराश नहीं –बृज भूषण सिंह
फोटो
सोहावल अयोध्या
टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती के लिए रजत पदक व कांस्य पदक जिताने के बाद पहली बार स्वदेश लौटकर अयोध्या जा रहे कैसर गंज सांसद व भरतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वृज भूषण शरण सिंह का पुलिस चौकी सत्ती चौरा के सामने भाजपा नेता सुनील शास्त्री व हरिकरन सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने ढोल नगाड़ो के साथ भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा टोक्यो ओलम्पिक में भारत को कुश्ती में चार पदक मिलने चाहिए थे दुर्भाग्य वश हम थोड़ा चूक गये तथा दो ही पदक से सन्तोष करना पड़ा।बृज भूषण सरण सिंह ने कहा कि कुश्ती में स्वर्ण पदक न मिलने से हम दुखी अवश्य हैं लेकिन निराश नहीं हैं।हमारे खिलाड़ी ऊर्जावान हैं तथा भविष्य में स्वर्ण पदक मिलना तय है।ज्ञातव्य हो कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत के रवि दहिया को रजत पदक तथा दीपक पुनिया को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
स्वागत के दौरान महोली के पुर्व प्रधान बृजेन्द्र नरायन सिंह,शैलेंद्र प्रताप सिंह,नर सिंह नरायन सिंह, विवेक सिंह पिंकु, हरिकरन सिंह,गुड्डू सिंह ,मुन्ना मिश्र,नदीम मालिक,शिव बक्स सिंह पिंकु,भुटकुन सिंह,आशीष सिंह गुड्डू ,वेद प्रकाश गुप्ता,सतीश सिंह,नदीम मालिक,पारसनाथ पांडेय,गुड्डू रावत,काली प्रसाद,विनोद सिंह,कमलेश सिंह,गंगा धर दुबे,अम्रेश तिवारी आदि सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….