*अब्दुल जब्बार एडवोकेट*
अयोध्या 16दिसम्बर 25*भारतीय किसान यूनियन ने सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा*
*एक सप्ताह में कार्रवाई का मिला आश्वासन*
भेलसर(अयोध्या)सोमवार को रुदौली तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के उपरांत यूनियन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सात सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रुदौली संतोष कुमार को सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से खेतों में छोटे जानवरों द्वारा फसलों को हो रहे भारी नुकसान का मुद्दा उठाते हुए उन्हें तत्काल पकड़कर गौशालाओं में भेजे जाने की मांग की गई। इसके साथ ही रौजा गांव चीनी मिल द्वारा किसानों के साथ किए जा रहे कथित सौतेले व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए गन्ना इंडेंट बढ़ाने की मांग की गई।इसके अतिरिक्त ज्ञापन में राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं के समाधान, जरायल खुर्द में पुलिया निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा जखौली गांव में गाटा संख्या 1344 व 1345 (नवीन परती व खाद गड्ढा भूमि) पर की गई धारा 67 की कार्रवाई के बावजूद अवैध कब्जा न हटाए जाने का मुद्दा उठाया गया। यूनियन ने उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराकर पात्र व्यक्तियों को आवंटित किए जाने की मांग की।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ने सभी मांगों पर एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पाण्डेय, जिला सचिव भोला सिंह टाइगर, ब्लॉक अध्यक्ष रामू चंद्र विश्वकर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार यादव सहित दर्जनों किसान कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

More Stories
पूर्णिया बिहार14फरवरी26* पूर्णिया का 256वां स्थापना दिवस: का डीएम और आईजी ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर किया आगाज़
बाँदा 14 फ़रवरी 26*संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना चिल्ला में किया गया तथा थाना चिल्ला का निरीक्षण भी किया गयाl
उन्नाव 14 फ़रवरी 26*खबर उन्नाव से है जहाँ आज 14 फरवरी जिसको काला दिवस मनाया गया,