*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*
अयोध्या 15 सितंबर *पास्को एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार*
भेलसर(अयोध्या)मवई पुलिस ने पास्को एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष मवई विश्नाथ यादव अपनी पुलिस टीम के साथ मंगलवार को गश्त पर थे तभी मुखबिर द्दारा सूचना मिली कि पास्को एक्ट का वांछित आरोपी कहीं जाने के लिए धर्मगंज तिहरे के पास खड़ा है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने इसकी सूचना तत्काल सैदपुर चौकी प्रभारी विनय कुमार यादव को दी।चौकी प्रभारी विनय कुमार यादव ने का0 विकास कुमार,सचिन सिंह व महिला का0 प्रियंका की टीम के साथ धर्मगंज तिराहा के पास से पास्को एक्ट के वांछित आरोपी सन्तोष कुमार पुत्र बलदेव निवासी लोधन का पुरवा मजरे सैदपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*