अयोध्या 14 अगस्त *फरसे से मारकर महिला को किया घायल* *गम्भीर धाराओं में मुकदमा हुआ दर्ज*
मया बाजार अयोध्या।थाना महाराज गंज के पलिया टेक घर गांव में रास्ते के विवाद की रंजिश को लेकर गांव के ही राजाराम यादव जय सियाराम यादव नीरज यादव तथा सावित्री ने पुष्पा देवी व विनीता यादव को जो अपने द्वार पर बैठी थी आम बेल व नीम के पेड़ों को काटने से मना करने पर लात मूका व डंडा से काफी मारा पीटा। राजाराम यादव ने विनीता यादव पर फरसे से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी लोगों ने जान से मारने की धमकी दिया तथा मंदिर का घंटा भी तोड़ दिया। राज कपूर यादव की सूचना पर थाना महाराजगंज में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।