April 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 13 अप्रैल 26*रुदौली में गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी न मिलने पर आक्रोश

अयोध्या 13 अप्रैल 26*रुदौली में गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी न मिलने पर आक्रोश

अयोध्या 13 अप्रैल 26*रुदौली में गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी न मिलने पर आक्रोश

आंदोलन की चेतावनी

रुदौली में गैस के लिए हाहाकार

सप्लाई इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध होने का आरोप

भेलसर(अयोध्या)रुदौली क्षेत्र में गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध न कराए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है इस संबंध में कांग्रेस नेताओं ने उपजिलाधिकारी रुदौली के माध्यम से जिलाधिकारी अयोध्या को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल होम डिलीवरी की व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार रुदौली क्षेत्र में संचालित रुदौली गैस सर्विस द्वारा उपभोक्ताओं को घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने के बजाय गैस गोदाम से ही वितरण किया जा रहा है इस व्यवस्था के कारण खासकर महिलाओं बुजुर्गों एवं असमर्थ व्यक्तियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में घंटों खड़ा रहना पड़ता है, जिससे अव्यवस्था और धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो रही है। साथ ही महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं कांग्रेस नेता इरफ़ान खाँ ने बताया कि गैस गोदाम नगर क्षेत्र से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित है जिससे आम लोगों को अतिरिक्त आर्थिक और शारीरिक कष्ट उठाना पड़ रहा है इसके अलावा होम डिलीवरी के स्थान पर उपभोक्ताओं से गोदाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की शिकायतें भी मिल रही हैं जो शासन के नियमों के खिलाफ है इस गंभीर समस्या को लेकर श्री इरफान खाँ सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं तारिक रुदौलवी नगर अध्यक्ष राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी रुदौली ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित गैस एजेंसी को तत्काल प्रभाव से नियमानुसार होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर होम डिलीवरी व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी जनहित में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि उन्हें हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।
वहीं, तमाम शिकायतों के बावजूद रुदौली के सप्लाई इंस्पेक्टर शशांक सिंह चौहान की भूमिका भी सवालों के घेरे में होने का आरोप है जिसको लेकर स्थानीय स्तर पर असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है आरोप है कि उपभोक्ताओं द्वारा बार-बार शिकायतें किए जाने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है जिससे गैस एजेंसी की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि सप्लाई विभाग का दायित्व है कि वह उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराए और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई करे लेकिन वर्तमान स्थिति में ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है कई उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि होम डिलीवरी न होने अतिरिक्त शुल्क वसूली तथा गोदाम से वितरण जैसी समस्याओं की शिकायतें सप्लाई इंस्पेक्टर शशांक सिंह चौहान तक पहुंचने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते सप्लाई विभाग द्वारा कड़ी निगरानी और कार्रवाई की जाती तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती इस मामले में सप्लाई इंस्पेक्टर की निष्क्रियता या लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी है और वे उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं लोगों ने यह भी मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं विभागीय स्तर पर मिलीभगत या उदासीनता तो नहीं है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्याएं दोबारा उत्पन्न न हों और उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के अनुसार सुविधाएं मिल सकें इस संबंध में एसडीएम संतोष जगराम ने बताया की मैंने एजेंसी संचालक को निर्देशित किया है की व्यवस्था में सुधार लाए और होम डिलीवरी शुरू करे।

Taza Khabar