अयोध्या 13 अप्रैल 26*तहसील परिसर में कैंटीन व साइकिल स्टैंड की वार्षिक बोली संपन्न
राजस्व का हुआ बड़ा इजाफा
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील सभागार में मंगलवार को कैंटीन और साइकिल स्टैंड की वार्षिक नीलामी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नीलामी नायब तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला एवं नायब नाजिर रमेश मिश्रा की मौजूदगी में कराई गई। तहसील कैंटीन की बोली जहाँ दो लाख रुपये में विपिन कुमार शर्मा के पक्ष में छूटी, वहीं साइकिल स्टैंड की बोली 24 हजार रुपये में तय हुई।
नायब तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष कैंटीन की बोली पिछले वर्ष की तुलना में करीब पांच गुना अधिक रही, जिससे तहसील प्रशासन को उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त होगा।वहीं उपनिबंधक कार्यालय के सामने स्थित फोटो स्टेट व पराग गुमटी की नीलामी में कोई बोलीदाता नहीं पहुंचा, जिसके चलते बोली नहीं हो सकी। इन दोनों स्थानों की नीलामी जल्द ही पुनः निर्धारित तिथि पर कराई जाएगी। तहसील प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण बताया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल26 *पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट,S D P O*
अयोध्या 13 अप्रैल 26*मवई थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर दाउदपुर में लगी भीषड़ आग
अयोध्या 13 अप्रैल 26*कंपोजिट विद्यालय बरौली में सेवानिवृत्त शिक्षक एहतिराम हुसैन खां “शब्बू”का हुआ भव्य सम्मान