अब्दुल जब्बार
अयोध्या 13सितम्बर 25*सिटी पब्लिक स्कूल में ‘परवाज़’ कार्यक्रम का सफल आयोजन
भेलसर(अयोध्या)सिटी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “परवाज़” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हुए उनमें आत्मविश्वास, सृजनशीलता और नेतृत्व कौशल का विकास करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबन्धक सैयद अब्बास अली जैदी रूश्दी मियां, निर्देशिका मासूमा क़ासिम जैदी तथा प्रधानाचार्या असमा क़ासिम हुसैन ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया।
दीप प्रज्वलन के पश्चात् सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शृंखला आरंभ हुई। नृत्य, संगीत, नाटक एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंच पर बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों व आमंत्रित अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, अभिभावकों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने उत्सव की गरिमा और बढ़ा दी।विविध वर्गों में चयनित प्रतिभागियों को अंत में पुरस्कार प्रदान किए गए।
समापन के अवसर पर प्रधानाचार्या असमा क़ासिम हुसैन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि “परवाज़” छात्रों की प्रगति और नए आयामों की ओर उनकी उड़ान का प्रतीक है।
More Stories
नई दिल्ली 6 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 6 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
मथुरा 5 नवंबर 26* ग्राम भरतिया में हुई हिंसक झड़प, पथराव व फायरिंग की घटना मे 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*