February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 11 फ़रवरी 26*रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने आग पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और राहत सामग्री वितरित की

अयोध्या 11 फ़रवरी 26*रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने आग पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और राहत सामग्री वितरित की

अयोध्या 11 फ़रवरी 26*रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने आग पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और राहत सामग्री वितरित की

भेलसर(अयोध्या)रूदौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा मुतौली और उधरौरा में आग लगने से कई परिवार प्रभावित हुए। बुधवार को घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद रूदौली विधायक रामचंद्र यादव मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री जैसे कपड़ा, बर्तन और खाद्य सामग्री भी वितरित की, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिल सके।
विधायक ने प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निर्देश दिए कि आग पीड़ित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने परियोजना निदेशक से फोन पर वार्ता कर सभी प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास और जिनके पास पशु हैं उन्हें पशु शेड दिलाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों के सहयोग से सभी प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी और किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।
मुतौली और उधरौरा के परिवारों में सोनू यादव, सुंदरपता, लक्ष्मन, लल्लन, राघव राम, राजेश, मैकु लाल, जुग्गी लाल और लल्लू शामिल हैं, जिन्हें विधायक ने राहत सामग्री और आर्थिक सहायता प्रदान की।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवार अकेले नहीं हैं। उनके पुनर्वास और राहत कार्यों में प्रशासन पूरी तत्परता से सहयोग कर रहा है। हमारी प्राथमिकता है कि आग पीड़ितों को तत्काल राहत मिले और सरकारी योजनाओं का लाभ भी समय पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने विधायक के इस कदम की सराहना करते हुए इसे मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। प्रभावित परिवारों ने भी राहत कार्य में विधायक की पहल की सराहना की।

Taza Khabar