अयोध्या 11जनवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[11/01, 2:30 pm] +91 63929 49496: सैनिक के घर में लाखों की चोरी, दो दिन बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से आक्रोश
मिल्कीपुर, अयोध्या।
अयोध्या के इनायत नगर थाना क्षेत्र के कुम्भी गांव निवासी चंडीगढ़ में तैनात सैनिक के घर में हुई बड़ी चोरी ने क्षेत्र में दहशत और नाराजगी का माहौल पैदा कर दिया है। चोरों ने सोने-चांदी के कीमती आभूषणों, नगदी और अन्य सामान सहित करीब दस लाख रुपये का माल पार कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दो दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किया जाना गंभीर चिंता का विषय है।
जानकारी के अनुसार कुम्भी गांव निवासी सैनिक बम बहादुर यादव भारतीय वायु सेवा में चंडीगढ़ में तैनात हैं। वह छुट्टियां बिताने के बाद 4 दिसंबर को घर में ताला बंद कर परिवार सहित वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। इसी बीच 6 जनवरी को उन्होंने अपने जीजा रामसूरत निवासी तालढोली, थाना खंडासा को घर में खड़ी बाइक की नंबर प्लेट लगवाने के लिए भेजा। घर पहुंचने पर रामसूरत ने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और कमरों का सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी और बक्सों के ताले टूटे मिले, जिससे चोरी की पुष्टि हो गई।
सूचना मिलते ही सैनिक बम बहादुर यादव शुक्रवार की शाम परिवार सहित घर पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर वे स्तब्ध रह गए। आलमारी के लॉकर और बक्सों को तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी और बहू के जेवर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी हुआ है। उन्होंने इनायत नगर थाने में तहरीर देकर चोरी के माल की बरामदगी और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है, जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। हालांकि पीड़ित का कहना है कि दो दिन बीत जाने पर भी मुकदमा दर्ज न होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गंभीर घटनाओं में भी देर हो तो आमजन की सुरक्षा पर विश्वास कैसे कायम रहेगा। पीड़ित परिवार ने उच्चाधिकारियों से शीघ्र न्याय की गुहार लगाई है।
[11/01, 2:31 pm] +91 63929 49496: ब्रेकिंग
अयोध्या ।
12 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी।
पंकज चौधरी का जगह-जगह अयोध्या में होगा स्वागत ।
श्री राम अस्पताल पर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा करेंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत ।
अयोध्या धाम की शैली में किया जाएगा स्वागत पुष्प वर्षा के साथ बजेंगे घंट घड़ियाल ढोल नगाड़े के साथ अयोध्या में होगा भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत।
[11/01, 2:38 pm] +91 63929 49496: ब्रेकिंग
अयोध्या.
राम मंदिर परिसर के सीता रसोई के पास कश्मीरी मुस्लिम द्वारा नमाज पढ़ने की कोशिश का मामला, अयोध्या पुलिस ने ली राहत की सांस,मानसिक रोगी है अब अहद शेख, 2024 से जम्मू मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज, अयोध्या पुलिस ने मंगाया अब अहद की मेडिकल हिस्ट्री, अयोध्या पुलिस ने जम्मू पुलिस व सीआरपीएफ से कराया सत्यापन, नहीं मिला कुछ संदिग्ध, जम्मू कश्मीर के सोपिया से अब अहद शेख का परिवार अयोध्या के लिए रवाना, अयोध्या पुलिस अब अहद शेख को उसके परिजनों को करेगा सुपुर्द.

More Stories
भागलपुर 18 अप्रैल 26* ब्रद्ध 72 वर्षीय महिला कि जमीन पर दबँगो का कहर
भागलपुर 18 अप्रैल 26*रामकृष्ण विद्या मंदिर गांधीनिकुंज रन्नुचक मकनपुर नाथनगर भागलपुर के प्रांगण में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
लखनऊ 18 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*