अयोध्या 10सितम्बर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की महत्वपूर्ण खबर…
[12/9, 5:26 PM] +91 94155 29848: *गद्दोपुर मोड़ पर तेज रफ्तार डम्पर ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत ; चालक पकड़ाया*
अयोध्या। कोतवाली कैंट क्षेत्र के मऊ शिववाला गद्दोपुर मोड़ पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम सोफियापारा निवासी राम अंजोर पाण्डेय अपने घर लौट रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रहे डम्पर (UP41 BT 0597) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय मृतक के पुत्र श्रीनाथ पाण्डेय वहीं उपस्थित थे और सब्जी खरीद रहे थे। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक डम्पर लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
पकड़े गए चालक की पहचान राम प्रसाद पाल, पुत्र राम लखन पाल, निवासी ग्राम नौखेड़ा, थाना इन्हौना, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन अत्यधिक लापरवाही और तेज गति से चलाया जा रहा था।
सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुर्घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और ग्रामीणों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई है।
[12/10, 9:41 AM] +91 94155 29848: अयोध्या विधानसभा सीट पर घटेंगे 1.11 लाख मतदाता।
-मिल्कीपुर सीट पर सबसे कम
-एसआइआर को बचे 72 घंटे
अयोध्या
अयोध्या विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 1.11 कम होने जा रहे हैं। सबसे कम वोट मिल्कीपुर विधानसभा सुरक्षित सीट पर 46 हजार मतदाता घटेंगे। यह आंकड़े विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआइआर) की समाप्ति के 72 घंटे पहले सामने आए हैं। 11 दिसंबर एसआइआर का अंतिम दिन है। उससे पहले जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों की तस्वीर लगभग साफ हो चली है। जिले में कुल 19 लाख 72 मतदाता हैं जिनमें से लगभग तीन लाख 45 हजार मतदाता घटने वाले हैं। हालांकि 16 दिसंबर को आलेख्य प्रकाशन पहले कोई भी अधिकारी आधिकारिक जानकारी नहीं देता। प्रकाशन के साथ ही दावे व आपत्ति लेना शुरू हो जाएगा।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार सर्वाधिक अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के एक लाख 11 हजार 627 एवं सबसे कम मिल्कीपुर विधानसभा सीट (सुरक्षित) के 40 हजार मतदाता घटने को हैं। रुदौली विधानसभा सीट पर 57 हजार, बीकापुर में 63 हजार व गोसाईंगंज विधानसभा सीट के लगभग 72 हजार मतदाताओं के काम होने की संभावना है। पांचों विधानसभा सीटों के घटे मतदाताओं की श्रेणी में वे मतदाता हैं, घर-घर बीएलओ के सर्वे में उनके मृतक हो जाने के बारे में जिनको बताया गया। अलग शिफ्ट हो गये या फिर सर्वे के समय उनको घर पर नहीं मिले। अयोध्या में सर्वाधिक घटने वाले मतदाता अयोध्या के उस विधानसभा सीट के हैं, जिस क्षेत्र में राम मंदिर है। बड़ी संख्या में मतदाताओं के घटने को समझने के लिए सरकारी तंत्र रामनगरी में लगभग 10 हजार छोटे-बड़े मंदिर होने को बताता है। कहना है कि मंदिरों के महंत के शिष्यों की सूची लंबी है, इसलिए उनके अपने मूल स्थान में शिफ्ट हो जाने से यह संख्या अधिक लग रही है। बताया गया कि लगभग 42 हजार 471 शिफ्टेिड मतदाता हैं, इसमें 13 हजार 388 वे मतदाता हैं, जिनकी मृत्यु हो गई है। लगभग 46 हजार घर-घर सर्वे में बीएलओ को मौके पर नहीं मिले। अयोध्या सीट के कुल तीन लाख 86 हजार 205 मतदाताओं में से घटे एक लाख 11 हजार हैं, जो कुल वोटरों का प्रतिशत एक चौथाई से अधिक 28.90 है। दूसरे नंबर पर घटने वाले वोटरों में गोसाईंगंज विधानसभा सीट के 72 हजार 684 वोटर हैं। तीसरे नंबर पर बीकापुर विधानसभा सीट के 63 हजार 362, चौथे नंबर पर रुदौली विधानसभा सीट के 57 हजार 88 कम होने वाले मतदाता हैं। सबसे कम मिल्कीपुर विधानसभा सीट के हैं।

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें