अयोध्या 10दिसंबर २५ * किन्नर मधु काजल ने SIR को लेकर जागरुकता अभियान चलायाः अयोध्या में डोर टू डोर कैंपेन चलाया, समाज को जागरूक किया।
एसआईआर को लेकर किन्नर समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से डोर टू डोर कैंपेन किया गया। किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य मधु काजल विशेष रूप से मंगलवार को अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने स्थानीय किन्नरों के साथ बैठक कर उनको एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। एसआईआर को लेकर किन्नर समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से डोर टू डोर कैंपेन किया गया। किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य मधु काजल विशेष रूप से मंगलवार को अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने स्थानीय किन्नरों के साथ बैठक कर उनको एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। किन्नरों से अपील किया कि सभी लोग अपना एसआईआर फॉर्म समय से भरें मधु काजल ने कहा कि सरकार की ओर से किन्नर समाज को भी मतदान का पूरा अधिकार दिया गया है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए उनका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना किसी अन्य नागरिक का। उन्होंने किन्नरों से अपील किया कि सभी लोग अपना एसआईआर फॉर्म समय से भरें, ताकि आगामी चुनाव में वे बिना किसी बाधा के मतदान कर सकें। मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल होने का संकल्प भी उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यदि किसी किन्नर को फॉर्म भरने में कोई परेशानी आती है या तकनीकी दिक्कत सामने आती है, तो वह तुरंत संबंधित बीएलओ से बात करेंगी और उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। मधु काजल ने कहा कि समाज का हर वर्ग लोकतंत्र की धुरी है और किन्नर समाज को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। इस जागरूकता कार्यक्रम में कई किन्नर मौजूद रहे और उन्होंने मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल होने का संकल्प भी लिया।

More Stories
पूर्णिया बिहार3मार्च26* होली के अवसर पर पूर्णिया पुलिस की मुस्तैदी : फ्लैग मार्च जारी, शांति और सौहार्द बनाए रखने का प्रयास
कौशाम्बी 3 मार्च 26*संदिग्ध परिस्थितियों में 75 वर्षीय वृद्ध महिला ने लगाई फांसी पुलिस जांच में जुटी*
उन्नाव 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उन्नाव की कुछ महत्वपूर्ण खबरें