February 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 1 फरवरी 26 * नेशनल यूनियन ऑफ जनरलिस्ट तहसील रुदौली इकाई की वार्षिक बैठक संपन्न। .

अयोध्या 1 फरवरी 26 * नेशनल यूनियन ऑफ जनरलिस्ट तहसील रुदौली इकाई की वार्षिक बैठक संपन्न। .

अयोध्या 1 फरवरी 26 * नेशनल यूनियन ऑफ जनरलिस्ट तहसील रुदौली इकाई की वार्षिक बैठक संपन्न। .

अब्दुल जब्बार

नेशनल यूनियन ऑफ जनरलिस्ट तहसील रुदौली इकाई की वार्षिक बैठक संपन्न

अब्दुल जब्बार पुनः निर्विरोध तहसील अध्यक्ष व विकास वीर यादव महा मंत्री निर्वाचित

भेलसर(अयोध्या)नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट अयोध्या तहसील रूदौली की वार्षिक बैठक सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव व संचालन मुदस्सिर हुसैन ने किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि संगठन में सभी सदस्यों को साथ रहकर कार्य करना होगा तभी संगठन मज़बूत होगा।हमारा संगठन राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहा है।उन्होंने संगठन की अहमियत के बारे में भी बताया।जिलाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि संगठन का विस्तार कैसे हो संगठन कैसे चले यह सभी सदस्यों को मिल बैठ कर तय करना होगा।उन्होंने जिले की पांचों संगठन में रुदौली के संगठन प्रथम स्थान देकर प्रशंसा की।उन्होंने तहसील स्तर के पत्रकारों को मान्यता, आयुष्मान कार्ड,प्रेस क्लब की स्थापना की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपने के लिए निर्देशित किया।जिलाध्यक्ष के प्रस्ताव पर रुदौली अध्यक्ष अब्दुल जब्बार को पुनः सर्वसम्मत से अध्यक्ष चुना गया।सर्वसम्मत से महामंत्री विकास वीर यादव, उपाध्यक्ष डॉ0 संतराम यादव, डॉक्टर मोहम्मद शब्बीर, राजेंद्र यादव, अर्जुन भट्ट,क़ाज़ी इबाद, कोषाध्यक्ष रियाज़ अंसारी, मीडिया प्रभारी विष्णु कांत मिश्रा, संगठन मंत्री मुदस्सिर हुसैन, सचिव डॉक्टर दयाराम यादव, अलीम कशिश, अमरनाथ, शाहरुख शेख, बाबा फरीद व कार्यकारी सदस्य ललित कसौधन, निहाल अख्तर, शिल्पा राजपूत, मौसूफ अहमद व मोहम्मद सलीम निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नव निर्वाचित तहसील अध्यक्ष अब्दुल जब्बार एडवोकेट ने कहा इस संगठन से जुड़े हुए सभी सदस्यों के सम्मान की लड़ाई लड़ी जायेगी।लगातार तीन मीटिंग में उपस्थित न होने पर कारण स्पष्ट करना होगा।लगातार निर्विरोध निर्वाचित होने पर उन्होंने जिलाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।
इससे पहले जिला अध्यक्ष जेपी गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बिस्मिल्लाह खान व जगदंबा श्रीवास्तव को अंग वस्त्र भेंट व माल्यार्पण कर कर सम्मानित किया गया।

Taza Khabar