अयोध्या 07 सितंबर *सोहावल अधिवक्ता संघ का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। गहमा गहमी के बीच हुई मतगणना के बाद कमलेन्द्र शुक्ला को अध्यक्ष व बैजनाथ पाण्डेय को महामंत्री घोषित किया गया।
इस संगठनात्मक चुनाव के लिए दस दिन तक चली चुनाव प्रक्रिया में नामांकन 26 अगस्त से शुरू कराया गया था और मतदान व मतगणना की तिथि 6 सितम्बर तय की गई थी। सोमवार को 49 सदस्यो वाली कार्यकारिणी के लिए सुबह मतदान शुरू कराया गया तो शत प्रतिशत वोटिंग की गयी और इसकी गणना 3 बजे के बाद कराई गई तो परिणाम अध्यक्ष पद के लिए 30 मत पाकर कमलेन्द्र नाथ शुक्ल के पक्ष में आया इनके रनर रहे संकटा प्रसाद निषाद को 19 मत मिले। महामंत्री पद पर बैजनाथ पाण्डेय 33 मत पाकर विजयी रहे तो इनके रनर राम नाथ को 16 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ब्रज नंदन द्विवेदी ने बाजी मारी इन्हें 30 मत मिले इनके रनर रहे सुरेश कुमार 19 मत रहे। कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमार चुने गए इन्हें 29 मत मिले इनके रनर घप्पू को 20 मतों से संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष प्रथम में राम केवल 32 व प्रयाग माधव 29 मत लेकर जीते इस पद के तीसरे दावेदार सरबादीन को 28 मत पाकर बाहर हो जाना पड़ा। इस चुनाव में उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर फिरदौश अहमद खान चिर्रा व संयुक्त मंत्री प्रथम से मो0 मुकीम व द्वितीय पर अनूप कुमार शुक्ल त्रितीय पर वशिष्ठ नारायण पाण्डेय निर्बिरोध चुने जा चुके है। एल्डर कमेटी के सदस्य व चुनाव अधिकारी शिव मूर्ति तिवारी व विनय कुमार सिंह रामयज्ञ तिवारी ने परिणामो की घोषणा की।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*