अयोध्या २९ जनवरी २६*बीबीपुर के युवक ने मुम्बई में पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
भेलसर(अयोध्या)ब्लाक मवई के ग्राम बीबीपुर के एक युवक ने मुम्बई में एक बार फिर स्वर्ण पदक जीत कर अपने जिले का नाम रोशन किया है।
ग्राम बीबीपुर के मुदस्सिर खां ने मुम्बई में पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीत कर अपने जिले का नाम रोशन किया है।पिछले साल भी मुदस्सिर खां ने स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया था। मुदस्सिर खां मूल रूप से ब्लाक मवई के ग्राम बीबीपुर के निवासी हैं।इनके पिता का मुम्बई में व्यवसाय है।मुदस्सिर खां ने मुम्बई पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया और स्वर्ण पदक जीत कर अपने गृह जनपद अयोध्या का नाम रोशन किया।मुदस्सिर की सफलता पर गांव बीबीपुर के मो0कसीम खां,अब्दुल हई खां एडवोकेट,फहीम खां एडवोकेट,दरवेश खां एडवोकेट,एजाज खां एडवोकेट,समीउल्ला खां,हाफिज इम्बिसात अंसारी,सैफ खां,ग्राम प्रधान शिवकुमार, मुबशिर खां,मुजीब खां,मो0 अजीम आदि लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए मुबारकबाद दी है।

More Stories
मथुरा 1 फरवरी 26*प्रधानमंत्री ने हर वर्ग एवं प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाया *
नई दिल्ली १फरवरी २६ * देशभर में आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे, आयुष फार्मेसी को अपग्रेड किया जाएगा और पूरा इकोसिस्टम मजबूत बनाया जाएगा’
अयोध्या 1 फरवरी 26 * नेशनल यूनियन ऑफ जनरलिस्ट तहसील रुदौली इकाई की वार्षिक बैठक संपन्न। .