अयोध्या १० फरवरी २६ * किसान महापंचायत संपन्न, 24 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
भेलसर(अयोध्या)भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को रुदौली तहसील प्रांगण में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में क्षेत्र की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान शामिल हुए।
महापंचायत का आयोजन तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। सुबह से ही किसान तहसील परिसर में डटे रहे, लेकिन शाम तक जिम्मेदार अधिकारियों के न पहुंचने पर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
देर शाम तक चली किसान महापंचायत के बाद किसानों ने उग्र रुख अपनाते हुए अनवरत धरना-प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया। इसी बीच एसडीएम रुदौली संतोष कुमार के मौके पर पहुंचने पर किसानों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए 24 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
एसडीएम ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सभी मांगों का 15 दिनों के भीतर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद किसानों ने महापंचायत समाप्त की।
कार्यक्रम में मंडल सचिव भोला सिंह टाइगर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र विश्वकर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव, अपना दल बलिहारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम जी पटेल, सपा नेता विनोद लोधी सहित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*बाल विवाह मुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम: पूर्णिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बाराबंकी १० फरवरी २६ * सीएम योगी का बाराबंकी दौरा आज,रामार्चा महायज्ञ के बाद विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
कानपूर नगर १० फरवरी 26*सचेंडी थाना क्षेत्र में मिली सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी