अयोध्या १० दिसंबर २५ * सरयू नदी पर पुल का निर्माण कार्य शुरू: 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के फोरलेन निर्माण से जनता को मिलेगी सुविधा।
अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के फोरलेन निर्माण के साथ सरयू नदी पर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मया बाजार विकासखंड क्षेत्र में इस परियोजना के चालू होने से स्थानीय जनता में खुशी का माहौल है। यह पुल वर्षों से प्रतीक्षित था। स्थानीय लोगों द्वारा सरयू नदी पर पुल बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। वर्ष 2025 में जब 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का फोरलेन कार्य शुरू हुआ, तभी इस पुल का निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया। यह पुल 84 कोसी परिक्रमा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। परिक्रमा मखौड़ा धाम, बस्ती से शुरू होती है, जहां राजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ किया था। साधु-संत हनुमान बाग होते हुए इसी पुल के रास्ते श्रृंगी ऋषि आश्रम पहुंचते हैं। इसके बाद वे महबूबगंज, गोसाईगंज, तारुन बाजार होते हुए बाराबंकी और फिर गोंडा के रास्ते वापस मखौड़ा धाम लौटते हैं। श्रृंगी ऋषि आश्रम के महंत बाबा महेंद्र दास गोस्वामी ने बताया कि इस पुल के निर्माण से बस्ती, अंबेडकरनगर और अयोध्या, इन तीन जिलों का विकास होगा अयोध्या और बस्ती का जुड़ाव सदियों पुराना है, लेकिन पुल के अभाव में यह अधूरा था। अब पुल बनने से लोगों का आवागमन, रिश्तेदारी और व्यापार बढ़ेगा, जिससे हर तरह से सुविधा मिलेगी। श्रृंगी ऋषि आश्रम में भी श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी। इस परियोजना को लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। युवा नेता बृजेश त्रिपाठी, गजेंद्र पांडे, दिलीप तिवारी, आशुतोष पाठक, संतोष यादव, संतोष तिवारी, पत्रकार टिकोरी सिंह, फूल सिंह और दिलीप सिंह सहित कई लोगों ने सरकार के इस कार्य की सराहना की है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 19 अप्रैल 26 आर एन शाह चौक मंदिर में डॉ. ए के गुप्ता की अगुवाई में चला सफाई अभियान*
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 19 अप्रैल 26*पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर फिलहाल जांच तक अस्थायी रोक लगाई गई है