[8/30, 11:01 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
वैश्विक स्तर पर अयोध्या की पारम्परिक रामलीला का मंचन” पर विशेष डाक आवरण का राष्ट्रपति ने किया विमोचन।
रामायण कॉन्क्लेव के शुभारम्भ पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने “अयोध्या शोध संस्थान द्वारा वैश्विक स्तर पर अयोध्या की पारम्परिक रामलीला का मंचन” पर विशेष डाक आवरण का किया विमोचन।उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने राष्ट्रपति को विशेष आवरण का प्रथम सेट भेंट किया। पोस्टमास्टर जनरल विवेक कुमार दक्ष, प्रवर अधीक्षक डाकघर आर एन यादव, मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह, अयोध्या शोध संस्थान निदेशक डॉ लवकुश द्विवेदी भी मौजूद रहे।
[8/30, 11:01 AM] +91 94155 29848: *परिवार सहित रामलला का दर्शन किया राष्ट्रपति ने*
अयोध्या।
हनुमानगढ़ी के बाद महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार सहित रामलला का दर्शन किया। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी व दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। जन्मभूमि परिसर में ही उन्होंने पौधरोपण भी किया और राम मंदिर का निर्माण कार्य भी देखा।
रामलला के दरबार से अयोध्या रेलवे स्टेशन रवाना हुआ महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला।
[8/30, 11:01 AM] +91 94155 29848: अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर में दाखिल हुए महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। परिवार के साथ रामलला का दर्शन करने पहुंचे हैं महामहिम। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सीएम योगी व दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद।रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास करवाएंगे पूजा-अर्चना। वैदिक मंत्रों के बीच महामहिम करेंगे रामलला का दर्शन पूजन।परिसर में ही करेंगे पौधरोपण। देखेंगे राम मंदिर का निर्माण कार्य।
[8/30, 11:01 AM] +91 94155 29848: प्रेस विज्ञप्ति, अयोध्या 29अगस्त आज महामहिम राष्ट्रपति महोदय के अयोध्या आगमन पर व्यापारीयो में हर्ष का माहौल था वही नया घाट अयोध्या धाम में सुबह 9 बजे बिना किसी सूचना के अचानक रेहड़ी,फुटपाथ,गुमटी,ठेला वालो को नगर निगम/जिला प्रशासन द्वारा जबरिया जेसीबी से तोड़फोड़ करने से ठेलो पर रखे समानो की काफी क्षति हुई साथ ही इस उठापटक में दर्जनो ठेलो गुमटी को अन्य स्थान उठाकर ले गये एवं जेसीबी से सीधे गिराने की वजह से अधिकतर ठेले गुमटी टूट गये पीड़ितो द्वारा काफी मिन्नत करने के बाद भी कर्मचारी अधिकारी नरम नही हुए बल्कि धमकाते नजर आये।यदि उपरोक्त स्थान से ठेला हटवाना ही था तो वो ढकेल कर अन्य स्थान पर ले जाया जा सकता था लेकिन जबरदस्ती जेसीबी पर लादना पटक कर ठेलो को तोड़ना कर्मचारियो की मंशा पर शंका पैदा करती है।उपरोक्त सन्दर्भ में जैसे ही नन्द कुमार गुप्ता अध्यक्ष अयोध्या व्यापार मंडल ट्रस्ट नयाघाट पीड़ितो से मिलने के लिए निकले वैसे ही पुलिस/प्रशासन के लोग जबरिया श्री गुप्ता को घर में नजरबंद कर उनके घर पर पहरा बैठा दिया।अयोध्या उधोग व्यापार मंडल ट्रस्ट ठेले को हटवाने के बजाय जेसीबी से उठाकर गिरवाने एवं कर्मचारियो के गलत व्यवहार को देखते हुए संपूर्ण मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियो के खिलाफ कार्यवाही की जाय एवं गरीबो के हुए नुक़सान का मुवाअजा प्रशासन द्वारा तत्काल दिया जाय।न्याय एवं मुवाअजा तत्काल ना मिला व्यापार मंडल करेगा आन्दोलन।
[8/30, 11:01 AM] +91 94155 29848: *38 साल बाद राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा:* राष्ट्रपति ने परिवार संग किए रामलला के दर्शन, रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया, बोले- राम के बिना अयोध्या की कल्पना नहीं ।
[8/30, 11:01 AM] +91 94155 29848: *ला मुलाहिजा होशियार जहांपनाह पधार रहे हैं* ——————————- *अयोध्या को याद आए पुराने दिन । कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में दिनभर जकड़ी रही अयोध्या* बोले महामहिम *सबके राम और सबमें राम , राम के बिना अयोध्या की परिकल्पना असम्भव*
(राजेन्द्र तिवारी)
अयोध्या। सबके राम और सबमें राम प, राम के बिना अयोध्या की कल्पना करना असंभव है क्योंकि राम के बिना अयोध्या , अयोध्या है ही नहीं। इस नगरी में राम सदा के लिये विराजमान है। सही अर्थों में यही अयोध्या है। उक्त बातें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रामकथा पार्क में आयोजित रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ करते हुये कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन कर रामायण को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान शुरू किया है जो बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा की रामायण का प्रचार-प्रसार इसलिये आवश्यक है क्योंकि उनमें निहित जीवन मूल्य मानवता के लिये सदैव प्रासंगिक बने रहेंगे। रामायण में दर्शन के साथ- साथ आदर्श आचार संहिता भी उपलब्ध है जो जीवन के प्रत्येक पक्ष में हमारा मार्ग दर्शन करती है। रामराज्य में आर्थिक समृद्धि के साथ-साथ आचरण की श्रेष्ठता का बहुत ही सहज वर्णन मिलता है। रामचरित मानस की पंक्तियां लोगों में आशा जगाती है , प्ररेणा का संचार करती है। युवा पीढ़ी को उन्ही आदर्शों और मर्यादाओं को अपनाकर समाज को एक नई दिशा देने में महती भूमिका अदा करनी चाहिये। रामायण कॉन्क्लेव के शुभारंभ के साथ ही राष्ट्रपति ने तीन परियोजनाओं का भी शिलान्यास व लोकार्पण किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ रविवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे।रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। अयोध्या पहुंचने पर सीएम योगी ने अंग वस्त्र भेंट कर राज्यपाल रामनाथ कोविंद का राम नगरी में भव्य स्वागत किया जिसके बाद राज्यपाल ने स्वागत कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की।
दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रपति ने रामायण कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अयोध्या के राम कथा पार्क में 65 दिनों तक चलने वाले रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम 29 अगस्त से शुरू होकर 1 नवंबर तक चलेगा।जिसमें भगवान राम के जीवन चरित्र से जुड़े प्रसंगों को सांस्कृतिक मंच के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। अयोध्या के राम कथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उनकी पत्नी सविता कोविंद , प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल , सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य , उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा , रेल राज्य मंत्री दर्शना विक्रम , पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ हुआ। वहीं अयोध्या के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया। इस मौके पर अयोध्या पर आधारित पोस्टल का शुभारंभ भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया। मंच पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी धर्मपत्नी सविता कोविंद का प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों ने परंपरागत रूप से स्वागत किया। इस मौके पर प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने सबरी गीत भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रमों की कड़ी में रामायण कॉन्क्लेव के थीम सॉन्ग को भी प्रस्तुत किया गया जिसे मालिनी अवस्थी ने आवाज दी है।
‘बिना राम के अयोध्या का अस्तित्व नहीं’
रामायण कॉन्क्लेव के शुभारंभ के मौके पर मंच पर मंचासीन सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इसी कड़ी में अध्यक्षीय संबोधन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रामायण कॉन्क्लेव योजना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और इस योजना में शामिल सभी सदस्यों का धन्यवाद देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रामायण की चौपाइयां पढ़ते हुए अयोध्या के महत्व को बताया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि रामायण की पंक्तियां संसार रूपी पक्षी को उड़ा देती है। बिना राम के अयोध्या की परिकल्पना नहीं की जा सकती। अयोध्या के कण-कण में राम बसते हैं। श्री रामचरित मानस हमारे जीवन का आधार है। रामायण में लिखी 11 पंक्तियां व्यक्ति के जीवन को सन्मार्ग की ओर ले जाती हैं जिस प्रकार से रामायण कॉन्क्लेव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है निश्चित रूप से आम जनमानस के बीच रामायण को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया जा सकेगा। मैं इस आयोजन के लिए प्रदेश सरकार को बधाई देता हूं।
बताते चले कि प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन से निर्धारित समय से अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचे जहाँ स्वागत के बाद राष्ट्रपति रामकथा पार्क पहुंचकर रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। रामकथा पार्क में करीब दो घंटा समय बिताने के बाद राष्ट्रपति परिवार के साथ हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंजबली दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। हनुमानगढ़ी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद श्रीरामजन्मभूमि परिसर पहुंचे और रामलला का आशीर्वाद लिया , इसके साथ ही उन्होंने परिसर में रुद्राक्ष के वृक्ष का पौधरोपण करने के साथ राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रक्रिया से अवगत हुये।
सुरक्षा के दिखे व्यापक इंतजाम स्थानीय मीडिया को रखा गया कार्यक्रम से दूर
राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को लेकर रामनगरी में सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किये गये थे, किसी भी बाहरी व्यक्ति को अयोध्या में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुये जगह-जगह चेकिंग पॉइंट बनाकर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। किसी भी प्रकार की चूक न होने पाये। राष्ट्रपति के आगमन से अयोध्या किले के रूप में तब्दील हो गई थी । लोगों को अपने घरों से निकलने से रोक दिया गया था । सुबह 11 बजे के बाद से अयोध्या जाम हो गई थी। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा ना उत्पन्न हो इसलिए स्थानीय मीडिया को भी कार्यक्रम के कवरेज करने से रूप दिया गया था जिससे पत्रकारों में रोष भी देखा गया।
[8/30, 11:01 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या
* *गुजरात के सूरत शहर से अयोध्या आ रहे युवक की कानपुर के पास रेलवे के किनारे लगे विद्युत पोल से चलती गाड़ी में टकराने से हुई मौत* *खंडासा थाना क्षेत्र के गद्दोपुर पूरे मंगल का रहने वाला था मृतक सुरेंद्र पुत्र केशव राम कानपुर जीआरपी ने कराया शव का पोस्टमार्टम गांव में सूचना पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम*
[8/30, 11:01 AM] +91 94155 29848: *राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र कल तीस अगस्त को अयोध्या आएंगे*
वह सुबह 10:30 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेंगे और सीधे यहां सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां से निकलकर अयोध्या सरयू आचमन फिर हनुमानगढ़ी और 2:00 बजे रामलला का दर्शन करेंगे। अयोध्या से पुनः सर्किट हाउस लौटेंगे और कुछ खास लोगों से मुलाकात कर वापस लखनऊ लौट जाएंगे।
[8/30, 11:01 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
संदिग्ध परिस्थितियों में ईंट भट्ठा व्यवसाई नरेश केवलानी लापता। भट्टे से दोपहर 2:00 बजे निकले थे चाय पीने।भट्टे पर नहीं लौटे वापस। कोतवाली नगर के कौशलपुरी के रहने वाले हैं ईंट भट्ठा व्यवसाई नरेश केवलानी। थाना पूराकलंदर के वर्कशॉप के पास स्थित ईट भट्टे से निकले थे चाय पीने। पुलिस को दी गई सूचना।
[8/30, 11:01 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
हाईवे पर हादसा। हादसे में व्यवसाई की मौत।दूसरे भाई की हालत नाजुक।लखनऊ किए गए रिफर।अयोध्या कोतवाली के ताराजी रिजॉर्ट के पास हुआ हादसा।इंडिवर कार टकराई ट्रक में। ट्रक को पुलिस ने लिया कब्जे में। कोतवाली नगर के नाका स्थित कल्याण एजेंसी के मालिक के पुत्र थे मृतक व घायल।अयोध्या सीमा पर स्थित रॉयल हेरिटेज होटल से लौट रहे थे दोनों भाई।
[8/30, 11:24 AM] +91 94155 29848: लखनऊ
जन्माष्टमी पर्व पर विद्युत विभाग द्वारा निर्बाध
विद्युत आपूर्ति के संबंध में दिए आदेश।।
[8/30, 11:24 AM] +91 94155 29848: अयोध्या कोतवाली नगर अंतर्गत चौकी रिकाबगंज क्षेत्र के कंधारी बाजार निवासी 45 वर्षीय विवाहिता ने आज भोर अपने ऊपर सेनीटाइजर डालकर लगाई आप हालत गंभीर जिला अस्पताल हुई भर्ती प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती मीनू पत्नी लाल मनी आयु 45 वर्ष निवासी कंधारी बाजार कोतवाली नगर ने आज भोर लगभग 3:45 बजे परिवारिक कलह के चलते आग लगा लिया झुलसी महिला को शिल्पी प्रजापति एवं मोहल्ले वासियों द्वारा जिला चिकित्सालय प्रातः 4:15 बजे लाकर भर्ती कराया गया ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मोहम्मद सादिक ने बताया कि उक्त महिला 59% जल गई है जिसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा एवं सर्जन को कॉल भेज कर अवगत करा दिया गया है वही फार्मेसिस्ट हनुमत दुबे द्वारा उक्त महिला के बयान हेतु डीडी मजिस्ट्रेट के लिए कोतवाली नगर पुलिस मेमो भेज दिया गया है इस न्यूज़ के लिए विनय सिन्हा
[8/30, 11:24 AM] +91 94155 29848: *कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर योगी सरकार ने रात्रि कोरोना कर्फ्यू में विशेष छूट दी। कल नहीं रहेगा रात्रि कर्फ्यू, पुलिस लाइन में मनेगी भव्य तरीके से जन्माष्टमी।*
[8/30, 11:24 AM] +91 94155 29848: *यूपी में 44 चिकित्सा अधिकारियों का प्रमोशन*
*सयुंक्त चिकित्सा निदेशक स्तर से प्रमोट होकर बने अपर चिकित्सा निदेशक*??
[8/30, 11:24 AM] +91 94155 29848: *✍️केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता Rakesh Tikait BKU ने एसडीएम आयुष सिन्हा को पहला सरकारी तालिबानी बताते हुए निशाना साधा है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि तुम हमें खालिस्तानी कहोगे तो हम भी तुम्हें तालिबानी कहेंगे।*
*✍️कल जो कुछ भी हुआ उसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। किसी अधिकारी को पुलिस को इस तरह निर्देश देने का कोई अधिकार नहीं है। वर्दी वालों को जो निर्देश दिए जा रहे थे वो थानेदार, एसपी या डीएसपी का काम है: भूपेंद्र सिंह हुड्डा*
*✍️लोकतंत्र लाठी और गोली से नहीं चलाया जा सकता। सरकार लोगों का दिल जीतने से चलती है। समस्या का समाधान बातचीत से निकलता है। बातचीत से समाधान निकालना चाहिए। लाठी चलाने से आवाज नहीं दबती है: करनाल में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज पर हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा*
*✍️Agra- आप पार्टी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा, दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया रहे मौजूद, सांसद संजय सिंह, सैंकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल, 403 विधानसभाओं में आप निकालेगी तिरंगा यात्रा।*
*✍️Amroha- लेखपाल का घूस लेते वीडियो हुआ वायरल, थाना दिवस में घूस लेते लेखपाल कैमरे में कैद, किसान का काम कराने को लेखपाल ने ली रिश्वत, धनौरा के फतेहुल्लहपुर में तैनात हैं लेखपाल अजय।*
*✍️Amethi – जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने की मारपीट, दोनों पक्षों में चले लाठी डंडे, धारदार हथियार, दो पक्षों से महिला समेत 5 लोग हुए घायल, 2 गंभीर घायल CHC से जिला अस्पताल रेफर, शुक्ल बाजार थाने के मकदूमपुरकला का मामला।*
*✍️क्या हम खालिस्तानी हैं? सरकार ने खालिस्तानी कहा। अगर हम खालिस्तानी हैं तो यहां सरकारी तालिबानियों का देश पर कब्जा हो चुका है। उनका पहला कमांडर आईएस के रूप में देश में मिल गया है: हरियाणा के नूंह में किसान नेता राकेश टिकैत*
*✍️Etah- गाड़ी के पेपर ना दिखाने पर दारोगा ने युवक की सरे राह बेल्ट से पिटाई की, कई बाइक सवारों को बेल्ट से पीट रहा दारोगा, विरोध करने पर युवक को हत्या की धमकी दी, बेल्ट से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, कोतवाली नगर के नन्नू मल चौराहे का मामला।*
*✍️Lucknow-योगी सरकार के कैबिनेट में 6 से 7 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा, जिसके लिए नाम भी तय कर लिए गए हैं. संभावित मंत्रियों की सूची में हाल ही में बीजेपी में शामिल होने वाले JitinPrasada का नाम शामिल हैं*
[8/30, 11:24 AM] +91 94155 29848: *ब्रेकिंग न्यूज*
*आगे जा रहे अज्ञात वाहन को पिक अप पीछे से घुसी।चालक की हालत गम्भीर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा*
सोहावल -अयोध्या
रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग बरई कला के सामने लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहे अज्ञात वाहन के पीछे से पिक-अप संख्या -यूपी42बीटी9119 के घुस जाने से पिक अप चालक राम प्रताप उर्फ गोलू पुत्र राधेश्याम निवासी इसी थाना क्षेत्र ठेऊंगा निवासी गम्भीर रुप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर पहुंचे कां.प्रदीप कुमार ने घायल को इलाज के लिए एम्बूलेंस 1033 से जिला अस्पताल भिजवाया।
[8/30, 11:24 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
*अमेरिका ने तालिबान पर की एअर स्ट्राइक।राकेट से संदिग्ध आत्मघाती पर किया हमला।हमले में आत्मघाती हमलावर ढेर*– रेक्चर्स
[8/30, 11:24 AM] +91 94155 29848: *चोरी के शक में आदिवासी युवक को गाड़ी से बांधकर घसीटा, पीटने बाद पुलिस को सोपा, इलाज के दौरान मौत*
—————————————-
*नीमच।* जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कुछ लोगों ने एक आदिवासी युवक को गाड़ी से बांधकर रोड पर घसीटा इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आदिवासी को सड़क पर घसीटने और मारने के बाद आरोपियों ने डायल 100 पर सूचना दी कि उन्होंने चोर को पकड़ा है. मौके पर सिंगोली पुलिस पहुंची और घायल को नीमच जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में आरोपियों ने अपनी बर्बरता का एक वीडियो भी खुद ही बनाया और वायरल कर दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच की, तो पाया कि जिन लोगों ने वीडियो बनाया, उन्हीं लोगों ने उक्त आदिवासी व्यक्ति के साथ बुरी तरह मारपीट करके लोडिंग वाहन के पीछे बांधकर घसीटा भी था। आरोपियों ने वायरल किया वीडियो तो सामने आया मामलावायरल वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और नीमच एसपी सूरज वर्मा ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए इस पूरे मामले में 8 लोगों के खिलाफ हत्या तथा एट्रोसिटी एक्ट का मामला दर्ज करने के आदेश दिए। जिसके बाद मुख्य आरोपी के रूप में महेंद्र पिता रामचंद्र गुर्जर निवासी जेतलिया को गिरफ्तार किया। इस मामले में आरोपी महेंद्र गुर्जर की पत्नी बाणदा से सरपंच है।
मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय मृतक कान्हा उर्फ कन्हैया भील बाणदा का रहने वाला था। जिसे चोर समझकर वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। इसके बाद कुछ लोग और वहां आ गए जिन्होंने कन्हैया के साथ मारपीट की तथा उस सच उगलवाने के लिए एक लोडिंग वाहन के पीछे बांधकर घसीटा। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कन्हैया हाथ पैर जोड़कर आरोपियों से बोल रहा है कि उसने कुछ नहीं किया लेकिन मारपीट करने वालों ने उसकी एक न सुनी।
इस घटना के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने वीडियो को ट्वीट कर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा कि “ये मध्यप्रदेश में हो क्या रहा है? अब नीमच जिले के सिंगोली में कन्हैयालाल भील नाम के एक आदिवासी व्यक्ति के साथ बर्बरता की बेहद अमानवीय घटना सामने आयी है? मृतक को चोरी की शंका पर बुरी तरह से पीटने के बाद उसे एक वाहन से बांधकर निर्दयता से घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गयी ?”
[8/30, 11:24 AM] +91 94155 29848: बिग अपडेट
अयोध्या।
प्रेसिडेंशियल ट्रेन के पास पहुंचे यूट्यूबर युवक का मामला। महेन्द्र त्रिपाठी नामक युवक के रूप मे हुई पहचान। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति के रेलवे स्टेशन स्थित आगमन को लेकर जारी किए गए किसी पास पर जिले के अफसर की मुहर दिखाकर चेकिंग कर रहे अफसरों ने दिया था प्रवेश। प्लेटफॉर्म पर पहुंच कर यूट्यूबर ने खिंचवाई थी अपनी फोटो और किया था सोशल मीडिया पर वायरल। खबर चलने के बाद हरकत में आई राष्ट्रीय खुफिया एजेंसियां। राष्ट्रपति की सुरक्षा से जुड़ा है पूरा मामला यूट्यूबर व्यक्ति का प्रेसिडेंशियल ट्रेन के पास पहुंचना बड़ी चूक। पहले भी आरोपी युवक के ऊपर जालसाजी धोखाधड़ी समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे हैं जिले की विभिन्न कोतवाली और थानों में दर्ज। फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल फोटो की जांच के बाद गंभीर धाराओं में दर्ज हो सकता है मुकदमा। वीवीआइपी जगहों पर जाकर कई बार आरोपी युवक अपना फोटो खिंचवाकर कर चुका है वायरल। अयोध्या में नव निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर पर जालसाज युवक की गड़ी है निगाह। अपनी चार पहिया वाहन पर दर्जनों पास लगाकर अक्सर पुलिस को गुमराह करते दिखाई देता है आरोपी। पहले एफआईआरऑफिस नामक चलाता था संस्थान, मुकदमा दर्ज होने के बाद उतारा था दुकान से बोर्ड। यदि पास दिखाकर ही गया है आरोपी युवक तो पास कहां से आया किसने जारी किया कई सारे सवाल अयोध्या से लेकर दिल्ली तक सुर्खियों में है।
[8/30, 11:24 AM] +91 94155 29848: माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी तथा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ एयरपोर्ट पर माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द जी को विदाई दी
[8/30, 5:41 PM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*
*सड़क दुर्घटना में अधेड़ घायल*
*हालत गम्भीर,जिला अस्पताल रेफर*
भेलसर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर में एक अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना की सुचना लोगों ने भेलसर चौकी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल को सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया।हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया।
जानकारी के मुताबिक रूदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेलसर गांव के पास भेलसर चौराहा से अपने घर अख्तियार पुर जा रहे एक अधेड़ साइकिल सवार को अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना ग्रामीणों ने भेलसर चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय तत्काल अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर गम्भीर रूप से घायल को सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया लेकिन हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।
भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय ने बताया की बरसाती लाल वर्मा पुत्र दाताराम वर्मा 60 वर्ष निवासी ग्राम अख्तियारपुर किसी कार्य से भेलसर चौराहा गए थे वह भेलसर चौराहा से साइकिल से वापस अपने घर अख्तियारपुर जा रहे थे जिनको भेलसर गांव के पास पीछे से अज्ञात कार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया गया।घायल की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
More Stories
हरदोई15जून25*पिहानी में बाबा नीम करौली का स्थापना दिवसः भक्तों ने राहगीरों को पिलाया शरबत
सुल्तानपुर15जून25*अमेठी डिपो के परिचालक संजय श्रीवास्तव की ड्यूटी के दौरान प्रचंड गर्मी के कारण हृदयगति रुकने से मौत,
पटना15जून25*नाबालिग लड़कियों के आर्केस्ट्रा में शोषण को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं.