February 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोधया 29 अगस्त *सुबह से शाम तक वैक्सीन के लिए सोहावल सीएचसी पर बैठी रही भूखी प्यासी महिलाएं*

अयोधया 29 अगस्त *सुबह से शाम तक वैक्सीन के लिए सोहावल सीएचसी पर बैठी रही भूखी प्यासी महिलाएं*

अयोधया 29 अगस्त *सुबह से शाम तक वैक्सीन के लिए सोहावल सीएचसी पर बैठी रही भूखी प्यासी महिलाएं*

 

 

अयोध्या : सोहावल में ‘मेगा वैक्सीन डे’ के दिन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे के बाद तक वैक्सीन लगवाने के लिए भूखी प्यासी महिलाएं सीएचसी पर बैठी रही.वैक्सीन लगवाने को लेकर हुई हंगामे बाजी के बाद जब पुलिस ने मोर्चा संभाला तब जाकर शाम 6 बजे तक वैक्सीन लगवाकर महिलाएं घर वापस गई. इस बीच काफी संख्या में लोग बिना वैक्सीन लगवाए वापस लौट गए.कल शुक्रवार को सोहावल सीएचसी पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला दिन भर जारी रहा. ग्राम मंजनावा निवासी मो.महताब,सिहैता निवासी विदेशी, करेरु के राम सुमिरन,मंजनावां के जावेद,वीरभानपुर के दुखहरण,लखोरी के विष्णु प्रजपाति आदि ने बताया कि वह वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह 6 बजे लाइन में लग गए. भूखे पेट लाइन में लगे इन लोंगो को वैक्सीन पांच बजे के बाद लगी.सुचित्तागंज बाजार निवासी रफीउल्ला आदि ने बताया कि वैक्सीन लगवाने वाली टीम बहुत बिलंब से आई. दोपहर बाद लोंगो को वैक्सीन लगना शुरू हुआ. तो इस बीच वाहन से आए काफी संख्या में युवा वर्ग के लोग भीड़ देखकर वापस लौट गए.जबकि सोहावल की संजतुल निशा सुबह पांच बजे सीएचसी पर पहुंची और शाम पांच बजे के बाद उन्हें वैक्सीन लगी. वहीं गोपीनाथपुर की आशा शेखपुर की गुजाजी का पुरवा की कलावती, शिवकुमारी मीरपुर, टीका पांडे का पुरवा निवासी अवधेश पांडे आदि ने बताया कि सुबह से शाम तक लाइन में बैठे रहे. इस बीच महिलाएं भूख प्यास से तड़पती रही. यहां तक कि करीब 2 बजे वैक्सीन लगवाने वाली टीम लंच के लिए चली गई.देर तक टीम के लोंगो का काउंटर पर नही आना हुआ. तो लोग हंगामा कर बैठे. धक्का मुक्की और एक दूसरे को टेलकर कर आगे बढ़ने की कोशिश में वैक्सीनेशन कार्य रोक दिया गया. इसके बाद करीब चार बजे पुलिस ने आकर मोर्चा संभाला तब जाकर लोंगो को शाम 6 बजे के बाद तक वैक्सीन लगी. यही नही अव्यवस्थाओं का बोलबाला सीएचसी पर तो इस कदर रहा कि अधीक्षक बिना मास्क के लंबी लाइन लगाकर वैक्सीन लगवाने वालों को कोविड -19 बचाव को लेकर मास्क लगाने का सुझाव तक देना मुनासिब नही समझा.जबकि बभनियावां के लगभग दर्जन भर लोग सीएचसी पर भारी भीड़ को देख कोला गांव में वैक्सीन लगवाने को लेकर चले गए. हालांकि दिन भर की अफरा-तफरी के बाद किसी तरह जो लाइन में लगे रहे है. उन्हें वैक्सीन तो लगी.इस दौरान वैक्सीन लगवाने को लेकर महिलाओं की अच्छी खासी कतार दिखी.वहीं नव युवक भीड़ और अव्यवस्थाओं को देख घर वापस लौट गए.आखिर दिन भर लंबी लाइन में लगने के बाद भी शाम 6 बजे के करीब करेरु निवासी राम सुमिरन को जवाब मिला कि कल सुबह आओ. यह सुनकर उन्हें बड़ा धक्का लगा और मायूस होकर वह घर वापस लौट गए. राम सुमिरन ने बताया कि वह नौ किलोमीटर दूर से वैक्सीन लगवाने आए थे.दिन भर इनके घर बंधे आठ मवेशियों को चारा-पानी देने वाला नही था और वह भी बेटे कालीचरण के साथ भूखे प्यासे वैक्सीन के चक्कर में फंसे रहे.आरोप यह भी है कि डबल काउंटर खोलकर भीड़ को नियंत्रित करने की प्रक्रिया यहां नही शुरू की गई. जिसकी वजह से कई लोंगो को सुबह से लाइन में लगने के बाद शाम को मायूस होकर घर वापस जाना पड़ा.

पूंछे जाने पर सीएचसी प्रभारी डा. एके सिंह ने बताया कि पुलिस की गैर मौजूदगी की वजह से भीड़ के बीच अफरा-तफरी मच गई और बढ़ती धक्का मुक्की के बीच वैक्सीनेशन कार्य को दोपहर बाद रोकना पड़ा. इसके बाद थाना प्रभारी को सूचित कर पुलिस सहायता ली गई. उन्होंने कहा भीड़ की वजह से देर तक वैक्सीनेशन कार्य को चलवाना पड़ा.

Taza Khabar