February 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोधया 29 अगस्त * ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

अयोधया 29 अगस्त * ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

[8/29, 11:38 AM] +91 94155 29848: *ईमानदारी से बताए सरकार, गंगा में कितनी लाशें बहाई गईं.? – सलमान खुर्शीद*
अयोध्या।
यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश के जिलों में भ्रमण पर निकले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद। 2022 के चुनाव के लिए मेनिफेस्टो में जनता के मुद्दे शामिल करने को लेकर कर रहे हैं लोगों से संवाद। अयोध्या पहुंचे सलमान खुर्शीद का बयान। जब साधारण आदमी को सरकार की थी जरूरत तब विफल रही सरकार। कोविड-19 प्रबंधन के नाम पर विदेश तक ढिंढोरा पीट रही है सरकार। ईमानदारी से बताए सरकार। गंगा में बहाई गई कितनी लाशें। मां गंगा के साथ अन्याय क्यों? हम मानवता वादी रामराज में करते हैं विश्वास।नफरत और बंटवारे की राजनीति करने वाले लोग अपने तरीके से बनाते हैं रामराज की परिभाषा, बोले सलमान खुर्शीद
[8/29, 11:38 AM] +91 94155 29848: *व्यापार अधिकार मंच ने मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा के खिलाफ प्रस्ताव किया परित*
अयोध्या।
– व्यापार अधिकार मंच भाजपा नेतृत्व को पत्र लिखेगा कि भविष्य में विधायक बाबा को टिकट न दिया जाय।
– फोरलेन निर्माण के तहत दुकान और मकानों के मनमानी ध्वस्तीकरण प्रक्रिया से नाराज हैं व्यापारी।
[8/29, 11:38 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

अयोध्या।
राम जन्मभूमि परिसर गेट नम्बर 3 पर मीडिया कवरेज नही करने देने का आज से ही आदेश।श्री राम अस्पताल तक मीडिया कवरेज को रोक। गेट नम्बर 3 पर मीडिया को बल पूर्वक हटाने के निर्देश।परिसर कंट्रोल रूम में गेट पर तैनात सिपाही श्रवण कुमार को सेट पर दिए निर्देश।सड़क पार साइड से कवरेज पर भी रोक ।
[8/29, 11:38 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग।

अयोध्या।
कल तीन दिवसीय नंदीग्राम महोत्सव का होगा आगाज।पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी तीन दिवसीय महोत्सव का करेगे शुभारंभ।महोत्सव में साधु संत भी होंगे शामिल।मणिराम दास छावनी के तत्वाधान में भरत की तपोस्थली भरतकुंड नंदीग्राम महोत्सव की तैयारियां हुई पूरी।महोत्सव के मीडिया प्रभारी हरिओम पांडेय ने दी जानकारी।
[8/29, 11:38 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग।

अयोध्या।
जनपद में कोरोना के नही मिले कोई भी नए केस.एक्टिव कोरोना पाजिटिव की संख्या हुई 02…. जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन।
[8/29, 11:38 AM] +91 94155 29848: उत्तर प्रदेश कांग्रेस घोषणा पत्र समिति ने ली सभी वर्गों की राय

अयोध्या,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की घोषणा समिति के चेयरमैन सलमान खुर्शीद और सदस्य डॉ निर्मल खत्री,श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत,अमिताभ दूबे,रोहित चौधरी ने आज जनपद पहुंचकर 2022 विधानसभा चुनाव हेतु कांग्रेस घोषणा पत्र में सभी तबके की मंशा जानकर उनके हित की बातों को शामिल कराने का सुझाव लिया । जिसकी शुरुआत जनपद की सीमा रानीमऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानंद शुक्ला की अगुवाई में आहूत किसान चौपाल से हुई किसान चौपाल में किसानों से सुझाव दिया तत्पश्चात ग्राम कटरौली के पास दलित महिलाओं की चौपाल में उनकी बातों को सुना महिलाओं ने वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने,बिजली बिल माफ करने,शादी अनुदान बढ़ाने की बातों को समिति के समक्ष रखा तत्पश्चात फैजाबाद पहुंचकर होटल शाने अवध में विभिन्न सामाजिक संगठनों,किसानों,महिलाओं,युवाओं,अधिवक्ताओं,डॉक्टर्स,प्रधानों,जनपद की प्रमुख संस्थाओं आदि के प्रतिनिधिमंडल से संवाद कर उनकी राय को संकलित किया तदुपरांत प्रेस से वार्ता किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव जनपद/प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा,अखिलेश यादव,पूर्व विधायक माधव प्रसाद,एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह,उग्रसेन मिश्रा,प्रदेश सचिव सुनील पाठक,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ,अनिल सिंह, शैलेंद्र पांडे,संजय तिवारी,अब्दुल हकीम,मधु पाठक,अनूप मिश्रा,संदीप यादव रिशु,महंत जय मंगलदास,अनिल तिवारी,अमरीश पांडे,वेद सिंह कमल,राम नरेश मौर्य,विजय पांडे,बृजेश रावत,उमेश उपाध्याय,बसंत मिश्रा,भीम शुक्ला,फिरोज अंसारी,विनोद यादव,राम चरित्र मौर्य,रामनाथ शर्मा,आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
[8/29, 11:38 AM] +91 94155 29848: *हरदोई : पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाया, फिर पति की गला दबाकर कर डाली हत्या*

उत्तर प्रदेश के हरदोई के सण्डीला इलाके में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला दबाकर हत्या कर दी।घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।महिला के प्रेमी की तलाश में पुलिस जुट गई है।एएसपी ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश पुलिस को दिए है।
जानकारी के अनुसार, सण्डीला कोतवाली क्षेत्र के बेलई निवासी मुरली ने बताया कि उसका पुत्र विपिन अपने ननिहाल भुड़कुल मजरा रसूलपुर में परिवार के साथ रहता था।बीती शाम विपिन व उसकी पत्नी गुड़िया, उनकी नानी, उसकी माता व छोटा भाई करन खाना खाकर अपने-अपने कमरे में चले गये।विपिन व गुड़िया के बीच उंसके प्रेमी छोटू निवासी भानपुर थानां अतरौली को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।आए दिन एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर विवादों को और तूल दिया जाता था।इस सबसे त्रस्त होकर प्रेमी व प्रेमिका ने एक दिन प्लान बना कर अपराध को अंजाम दे दिया।
गुड़िया ने अपने प्रेमी छोटू के साथ मिलकर विपिन की गला दबाकर हत्या कर दी।सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मामले में SP अजय कुमार ने बताया कि घटना में एफआईआर दर्ज करके हत्या की आरोपी पत्नी गुड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है।उसके प्रेमी छोटू की तलाश की जा रही है।
[8/29, 11:38 AM] +91 94155 29848: *गंगा में उतराती लाशें व रोजगार विहीन युवा वाले प्रदेश में नहीं आ सकता रामराज्य…. सलमान ख़ुर्शीद*

फ़ोटो
सोहावल अयोध्या

यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश के जिलों में भ्रमण पर निकले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद। 2022 के चुनाव के लिए मेनिफेस्टो में जनता के मुद्दे शामिल करने को लेकर कर रहे हैं लोगों से संवाद।अयोध्या पहुंचे सलमान खुर्शीद का बयान। जब साधारण आदमी को सरकार की थी जरूरत तब विफल रही सरकार।कोविड-19 प्रबंधन के नाम पर विदेश तक ढिंढोरा पीट रही है सरकार।ईमानदारी से बताए सरकार। गंगा में बहाई गई कितनी लाशें।मां गंगा के साथ अन्याय क्यों।हम मानवता वादी रामराज में करते हैं। विश्वास,नफरत और बंटवारे की राजनीति करने वाले लोग अपने तरीके से बनाते हैं रामराज्य की परिभाषा। इस मौके पर पूर्व सांसद निर्मल खत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ, उग्रसेन मिश्र, पूर्व प्रधान अनिल तिवारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
[8/29, 11:38 AM] +91 94155 29848: अयोध्या 28 अगस्त 2021 (सूवि)ः- जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा ने बताया कि माननीय राष्ट्रपति महोदय के दिनाँक 29 अगस्त 2021 को जनपद में आगमन के अवसर पर राम कथा पार्क में आयोजित होने वाले कार्यक्रम हेतु आमंत्रित लोगों का कार्यक्रम स्थल में बिना आमंत्रण पत्र व आधार कार्ड/पहचान पत्र के प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति जी के कार्यक्रम में आमंत्रित समस्त महानुभावों से अनुरोध किया है कि रामकथा पार्क कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम के एक घंटा पूर्व लगभग 11 बजे अपने आमंत्रण पत्र एवं आधार कार्ड/पहचान पत्र के साथ पधारने का कष्ट करें। उन्होंने बताया कि 11:00 बजे के उपरांत सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवागमन में असुविधा होगी जिसके दृष्टिगत सभी आमंत्रित महानुभाव कार्यक्रम में 11:00 बजे से पूर्व ही पहुंचे तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समय से स्थान ग्रहण करने का कष्ट करें। विशेष जानकारी के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी श्री पी0डी0 गुप्ता मो0-9454419036 है।
[8/29, 11:38 AM] +91 94155 29848: अयोध्या में 4 घंटे 10 मिनट रहेंगे राष्ट्रपति
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
#अयोध्या
=======राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द रामनगरी में चार घंटा दस मिनट तक रहेंगे। रविवार को सुबह नौ बज कर दस मिनट पर लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से वह प्रेसीडेंशियल ट्रेन से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।
सुबह 11:30 बजे राष्ट्रपति प्रेसीडेंशियल ट्रेन से अयोध्या जंक्शन पहुंचेंगे। 11:40 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री के साथ सड़क मार्ग से राष्ट्रपति रामकथा पार्क के लिए प्रस्थान करेंगे। 11:50 पर वह रामकथा पार्क पहुंचेंगे। 11:50 से दोपहर 12 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 12 से एक बजे के मध्य वह रामकथा पार्क में आयोजित रामायण कान्क्लेव का उद्घाटन एवं संस्कृति तथा पर्यटन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
12:45 बजे राष्ट्रपति का संबोधन होगा। दोपहर 12:55 बजे राष्ट्रगान के उपरांत एक बजे राष्ट्रपति रामकथा पार्क से यात्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्री निवास में एक बज कर पांच मिनट से दो बजकर 15 मिनट का समय आरक्षित रहेगा। इसी बीच राष्ट्रपति मंदिर निर्माण की प्रगति जानेंगे। दो बजकर 20 मिनट पर यात्री निवास से प्रस्थान कर दो बजकर 35 मिनट पर वह हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे। दो बजकर 35 मिनट से तीन बजकर 15 मिनट के दौरान राष्ट्रपति हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन एवं रामजन्मभूमि परिसर में पौधारोपण करेंगे। तीन बजकर 15 मिनट पर रामजन्मभूमि परिसर से प्रस्थान कर राष्ट्रपति तीन बजकर 25 मिनट पर अयोध्या जंक्शन पहुंचेंगे। तीन बजकर 40 मिनट पर राष्ट्रपति प्रेसीडेंशियल ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
काफ‍िले में रहेंगे 82 वाहन: रविवार को राष्ट्रपति का अयोध्या में प्रथम आगमन होने जा रहा है। उनकी सुरक्षा के लिए तैयार की गई वीवीआईपी फ्लीट में 36 वाहन शामिल होंगे। इसके अलावा राज्यपाल की फ्लीट में 16 और इतने ही वाहन मुख्यमंत्री की फ्लीट में शामिल रहेंगे। राष्ट्रपति के पीछे राज्यपाल और फिर मुख्यमंत्री की फ्लीट रहेगी। इनके पीछे दोनों डिप्टी सीएम की फ्लीट होगी, जिसमें 14 वाहन शामिल होंगे। फ्लीट में वाहनों की संख्या को सुरक्षा के ²ष्टिकोण से बढ़ाया भी जा सकता है, जिसके लिए अतिरिक्त वाहनों की भी व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व शनिवार को इन वाहनों को रिहर्सल में शामिल किया गया। अन्य वीवीआईपी मूवमेंट पर सुरक्षा के नजरिए से वाहनों के काफिले में वृद्धि संभव है।
रामलला के समक्ष रुद्राक्ष का पौधा रोपेंगे राष्ट्रपति : राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का रामनगरी में प्रथम आगमन ऐतिहासिक होगा। राष्ट्रपति रविवार को प्रसिद्ध पीठ हनुमागढ़ी में हनुमंतलाल और रामजन्म भूमि परिसर में विराजमान रामलला का दर्शन करेंगे। राष्ट्रपति दोपहर 14:35 बजे हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे। यहां से दर्शन, पूजन के बाद उनका काफिला रामजन्म भूमि परिसर के लिए रवाना हो जाएगा। 40 मिनट के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति तकरीबन 25 मिनट रामजन्म भूमि परिसर में व्यतीत करेंगे। रामलला का दर्शन, पूजन करने के बाद राष्ट्रपति विराजमान रामलला से चंद कदमों की दूरी पर रुद्राक्ष का पौधा रोपित करेंगे। प्रभागीय वनाधिकारी दिव्या ने बताया कि रुद्राक्ष का पौधा रोपित किए जाने के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है। विराजमान रामलला से चंद कदमों के फासले पर दक्षिण दिशा में राष्ट्रपति के हाथों रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पौधारोपण की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रुद्राक्ष एक औषधीय वृक्ष है और आयुर्वेद में भी उसका विशिष्ट स्थान है। एक वर्ष पूर्व पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामजन्म भूमि परिसर में पारिजात का पौधा रोपित किया था। यह पौधा उनके आगमन की स्मृति ताजी कराता है।
[8/29, 11:38 AM] +91 94155 29848: लखनऊ

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर पर एक और FIR

पत्नी नूतन ठाकुर पर भी दर्ज हुआ मुकदमा

गोमती नगर थाने में दर्ज की गई FIR

मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा का आरोप।
[8/29, 11:38 AM] +91 94155 29848: बाराबंकी

सर्राफा कारोबारी 2 भाइयों पर फायरिंग

घात लगाए बैठे 3 बदमाशों ने गोली मारी

दुकान बंद करके घर लौट रहे थे दोनों

50 हजार कैश,ज्वैलरी लेकर बदमाश फरार

घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

एक सर्राफा व्यापारी जिला अस्पताल रेफर

कोतवाली हैदरगढ़ के लाही बॉर्डर का मामला।
[8/29, 11:38 AM] +91 94155 29848: अयोध्या

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अयोध्या दौरा कल

11.30 बजे प्रेसिडेंशियल ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगे

1 बजे रामकथा पार्क में रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ

3 बजे सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी में करेंगे दर्शन

राष्ट्रपति राम जन्मभूमि परिसर में करेंगे वृक्षारोपण

3.50 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे राष्ट्रपति।
[8/29, 11:38 AM] +91 94155 29848: लखनऊ : सपा की किसान पटेल यात्रा का शुभारंभ कल, कल से सीतापुर से शुरू होगी किसान पटेल यात्रा, 7 चरणों में होगी यात्रा,अक्टूबर में होगी समाप्त, खिलाड़ियों के लिए भी सपा का ‘खिलाड़ी घेरा’, प्रदेश में खिलाड़ियों के साथ सपाई लगाएंगे घेरा।
[8/29, 11:38 AM] +91 94155 29848: *नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

फ़ोटो
सोहावल अयोध्या

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान रौनाही थाना क्षेत्रान्तर्गत देवराकोट गाँव निवासी अंकुर सिंह पुत्र कैलाश सिंह को आज दिनांक 28.08.2021 को चौकी प्रभारी देवेन्द्रनाथ राय ने अपनी टीम के साथ ग्राम देवराकोट में सीमेन्ट ईट भट्ठा तिराहे के पास लगभग 04.05 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कार0 व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ,जिसे गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 380/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
[8/29, 11:38 AM] +91 94155 29848: रौनाही थाना दिवस में आए कुल 5 शिकायतें
फोटो
सोहावल अयोध्या
रौनाही थाना दिवस मैं आज कुल 5 शिकायतें आई 2 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित थी तथा तीन शिकायत राजस्व विभाग से संबंधित थे जिसमें किसी का भी निराकरण नहीं हो सका जिले में कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के चलते राजस्व पुलिस विभाग के कोई भी अधिकारी मौके पर उपस्थित नहीं रहा इस अवसर पर थाना अध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह एसएसआई शमशाद अली राजस्व निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला सहित सभी राजस्व पुलिस कर्मी मौजूद रहे
[8/29, 12:54 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या। सोहावल रेलवे स्टेशन क्रॉस हुई प्रेसीडेंसीएल ट्रेन।जल्द फैजाबाद होते हुए पहुंचेगी अयोध्या धाम।
[8/29, 12:54 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

*महामहिम के स्वागत में पटरी दुकानदारों को बिना पूर्व सूचना नगर निगम ने जबरदस्ती हटवाया। हुआ काफी नुकसान। कहीं खुशी में स्वागत के लिए बिछाए जा रहे हैं कारपेट तो दूसरी तरफ गरीब परिवार से छीना गया उनका रोजगार*

अयोध्या।
राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन के मद्देनजर हटायी गयी नयाघाट क्षेत्र में ठेला और गुमटी।बिना किसी पूर्व सूचना के प्रशासन ने जेसीबी से हटवाया ठेला और गुमटी। पटरी दुकानदारों का हजारों का हुआ नुकसान।पटरी दुकानदारों में आक्रोश। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने दबंगई के साथ हटवाया सड़क के किनारे खड़ी गुमटी और ठेला।बंद दुकानों को जेसीबी से हटाया गया।रखवाया दूसरे स्थान पर।उठाने और रखने में हुआ दुकानों का नुकसान।सामानों का भी हुआ नुकसान। नगर निगम का तानाशाही रवैया। राष्ट्रपति के आगमन को कल शाम तक नहीं दी गई थी दुकान मालिकों को कोई सूचना। आज आगमन के मद्देनजर सभी दुकानें हैं बंद।
[8/29, 12:54 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
महामहिम के दौरे को लेकर कई नेता किए गए नजरबंद।आवास पर लगाया गया पुलिस का पहरा। डॉक्टर गनी, मनीष पांडे, व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्ता उर्फ नंदू किए गए हाउस अरेस्ट।गांधी पार्क व तिकोनिया पार्क में भारतीय किसान यूनियन के चल रहे धरने पर भी पुलिस का सख्त पहरा।
[8/29, 12:54 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग न्यूज़

*प्रेसीडेंसीएल ट्रेन पहुंची अयोध्या धाम*

अयोध्या।
प्रेसीडेंसीएल ट्रेन पहुंची अयोध्या धाम।अयोध्या धाम को पूरी तरह से किया गया सील।सभी एंट्री पॉइंट पर लगाए गए बैरियर। स्थानीय लोगों को भी अब प्रवेश नहीं।
[8/29, 12:54 PM] +91 94155 29848: *यूपी में 44 चिकित्सा अधिकारियों का प्रमोशन*

*सयुंक्त चिकित्सा निदेशक स्तर से प्रमोट होकर बने अपर चिकित्सा निदेशक*??
[8/29, 1:27 PM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*

*ट्रेक्टर ट्राली की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत*

भेलसर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली क्षेत्र में ट्रक्टर ट्राली की टक्कर में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
रूदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शुक्लापुर मोड़ के पास बीती देर रात्रि को रिश्तेदारी से लौट रहे युवक को यूके लिप्टस लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार युवक संदीप कुमार यादव 22 वर्ष पुत्र अयोध्या प्रसाद उर्फ जुगनू निवासी ग्राम टीकर कोतवाली रुदौली की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।लोगों ने बताया की संदीप कुमार यादव अपने चाचा अमर सिंह पुत्र राम नरेश के साथ रिश्तेदारी में गया था वहां से लौटते समय शुक्ला पुर व भौली के बीच में लघु शंका करने के लिए सड़क के किनारे अपनी मोटर साइकिल UP 42 AX 5740 खड़ी करके लघु शंका करने लगे इसी बीच एक ट्रैक्टर ट्राली यूकेलिप्टस लदी हुई आई और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।मोटरसाइकिल पर बैठा संदीप भीषण हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि मृतक के चाचा अमर सिंह मोटर साइकिल से कुछ दूरी पर पेशाब कर रहे थे इस वजह से वह बाल-बाल बच गए वर्ना वह भी हादसे का शिकार हो सकते थे।दुर्घटना होने के बाद ट्रैक्टर चालक ने यूके लिप्टिस लदी हुई ट्राली छोड़ दी और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
[8/29, 1:27 PM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट*

*पटरंगा थाना में समाधान दिवस हुआ आयोजित*

*नही आया कोई फरियादी*

भेलसर(अयोध्या)शनिवार को पटरंगा थाने पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ।इस दौरान पटरंगा थानाध्यक्ष विवेक सिंह व राजश्व कर्मी उपस्थित रहे।लेकिन कोई भी शिकायतकर्ता थाने नही पहुचा।नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आज कोई मामला नही आया है पिछले समाधान दिवस में कुल 3 मामले आये थे।जिसके निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस टीम भेजी गई थी जो सभी मामलों का निस्तारण हो चुका है।वही मवई थाने में कुल 7 मामले आये जिसके निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है।राजस्व निरीक्षक बृजेश पाठक व एसएसआई राम चेत यादव मौजूद रहे।
[8/29, 1:27 PM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव की रिपोर्ट*

*चोरों ने किया जेवरात,नक़दी व मोबाइल पर हाथ साफ*

भेलसर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली की भेलसर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर तीन घरो में एक ही रात में हजारों की नगदी,जेवर व मोबाइल चोर उठा ले गए।पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर भेलसर पुलिस चौकी में दी है।जानकारी के अनुसार भेलसर चौराहे के निवासी साकिब रहमान ने अपने तहरीर में लिख कर बताया है कि 27 अगस्त की रात चोर घर की छत से नीचे उतर कर घर मे रखा सोने का मोटर माला व तीन मोबाइल उठा ले गए।इसी के बगल अब्दुल वदूद पुत्र मो शरीफ के घर से पांच मोबाइल व पचास हजार की नगदी घर के अन्दर से उठा ले गए व अब्दुल वहीद के घर से भी चोरो ने तीन मोबाइल व दो हजार पांच सौ रुपये उठा ले गए।घटना के जानकारी सुबह जब सभी को हुई तो इसकी तहरीर पुलिस चौकी भेलसर में दी है।भेलसर पुलिस चौकी प्रभारी संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि सुबह ही हाईकोर्ट लखनऊ आ गया था चोरी की जानकारी नही है।
[8/29, 3:29 PM] +91 94155 29848: अयोध्या रौनाही थाना अंतर्गत मोहम्मदपुर निवासी 18 वर्षीय बालक ने अज्ञात कारणों के चलते खाया जहरीला पदार्थ हालत गंभीर जिला चिकित्सालय से किया गया लखनऊ प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार आयु 18 वर्ष निवासी मोहम्मद पुर थाना रौनाही ने बीती रात लगभग 9:30 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया हालत गंभीर होते देख परिजनों द्वारा रात्रि 10:05 पर जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मोहम्मद सादिक ने बताया कि 18 वर्षीय मुकेश की हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है इस न्यूज़ के लिए विनय सिन्हा
[8/29, 3:29 PM] +91 94155 29848: *ब्रेकिंग न्यूज*
*दूध मुही बच्ची का,मोह त्याग मां वीनीता ने फांसी का फंदा बनाकर दे दी जान।मां के उठाये गये कदम पर ग्रामीण हतप्रभ।घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया*?
*मामला रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र देवरा कोट का*??‍♂️
[8/29, 3:29 PM] +91 94155 29848: यू॰पी॰

*किसानों के लिए राहत भरी खबर*

*पराली जलाने के मामले में 868 मुकदमे वापस लेगी राज्य सरकार*

सीएम योगी आदित्यनाथ के पराली जलाने वाले किसानों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे वापस लेने के एलान से तकरीबन 1000 किसानों को मिलेगी बड़ी राहत,

गृह विभाग ने जिलों से दर्ज केस का ब्योरा मांगा है,

सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय हरित अधिकरण(एनजीटी) द्वारा पराली जलाने से हो रहे वातावरण प्रदूषण की रोकथाम के आदेश दिए गए है,

राज्य सरकार ने इसके बाद पराली जलाने पर रोक लगाने के साथ पराली जलाने वालों के खिलाफ विधिक कार्यवाही के आदेश दिए थे,

*मेरठ, शामली, बिजनौर, पीलीभीत, रामपुर, अमरोहा, संभल, मैनपुरी, आगरा, एटा, हाथरस, कासगंज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, झांसी, ललितपुर, हरदोई, खीरी, रायबरेली, उन्नाव, अयोध्या, अंबेडकरनगर, अमेठी, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्दार्थनगर, बलरामपुर, चंदौली, जौनपुर, बलिया, मऊ, मिर्जापुर, भदोही और गौतमबुद्ध नगर* इत्यादि जिलों में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ एफआईआर की जानकारी सामने आई है,

सर्वाधिक मामले पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और महाराजगंज के बताए गए है, इससे किसानों में जबरदस्त नाराजगी थी,

जानकारी के मुताबिक इसके बाद भी प्रदेश में पराली जलाने के 1000 से अधिक एफआईआर दर्ज हुई,

इन मामलों से जुड़े किसानों को कोर्ट कचहरी, पुलिस के चक्कर काटने पड़ रहे है,

चुनाव से पूर्व सरकार ने मुकदमा वापसी की घोषणा कर किसानों की नाराजगी दूर करने की पहल की है।
[8/29, 3:29 PM] +91 94155 29848: चोरों ने आपका बैंक बैलेंस चुराने के लिए एक और गेम खेला है। आपसे ओटीपी प्राप्त करने के लिए, कोई आपके फोन को 200, 300 से रिचार्ज करेगा और आपको एक कॉल आएगा। वे आपको बताएंगे कि अब आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा। तो हमारा रिचार्ज वापस आ जाएगा लेकिन वास्तव में ओटीपी आपके बैंक खाते से संबंधित होगा इसलिए सावधान रहें कि किसी को भी ओटीपी देने की गलती न करें।
*(कृपया आगे शेयर करें)*
[8/29, 3:29 PM] +91 94155 29848: #BREAKING
अयोध्या- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि “जहां राम वहीं अयोध्या है और राम के बिना अयोध्या है ही नहीं” । राष्ट्रपति ने कहा कि बिना राम के अयोध्या की कल्पना असंभव है”।
#Ayodhya
[8/29, 4:29 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद की प्रेसिडेंशियल ट्रेन सोहावल रेलवे स्टेशन होते हुए लखनऊ की तरफ हुई वापसी
[8/29, 4:29 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

 

 

अयोध्या।
श्री राम लला का दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रेलवे स्टेशन के लिए हुए रवाना। आज करीब सवा 4 घंटे के पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक भक्त की भूमिका में नजर आए। रामायण कांक्लेव के दौरान उन्होंने भगवान राम के प्रति भावुकता भी प्रकट की थी उन्होंने कहा था भगवान राम के बिना अयोध्या अयोध्या नहीं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रामायण कांक्लेव के उद्घाटन के दौरान अयोध्या में अपनी उपस्थिति को लेकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करने की बात भी कही साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रामायण कांक्लेव जैसे कार्यों की सराहना भी राष्ट्रपति ने की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जब हनुमानगढ़ी पहुंचे थे तो हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन महंत प्रेमदास ने उनके सिर पर पगड़ी बांधकर उनको स्वागत किया था राम जन्मभूमि परिसर में भी वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ राष्ट्रपति का स्वागत किया गया तथा पुरोहितों द्वारा रामलला का दर्शन भी कराया गया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा उत्तर प्रदेश के गवर्नर आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री योगी दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा के अलावा सूबे के कई मंत्री और प्रदेश के बड़े अधिकारी आज अयोध्या में मौजूद रहे।
[8/29, 4:29 PM] +91 94155 29848: पिता को बुलाने खेत पर जा रही बालिका को जबरन उठाकर दुष्कर्म का प्रयास
मुकदमा दर्ज
अमानीगंज अयोध्या
छुटटा साडों से खेत की रखवाली कर रहे पिता को खेत पर बुलाने जा रही अल्प वयस्क बालिका को रास्ते से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया बालिका के हल्ला गुहार करने पर दौड़े परिजनों ने उसे किसी तरह बचाया पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है
खंडासा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी पन्द्रह वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह 28 अगस्त को सुबह
लगभग 7 बजे अपने पिता को बुलाने खेत पर जा रही थी उसका पिता खेत पर रखवाली करने गया था रास्ते में जब वो जा रही थी तभी अचानक गांव के रहने वाले पप्पू निषाद पुत्र जगदीश निषाद ने उसे पकड़ लियाऔर उठाकर खेतों की तरफ लेकर चले गए जहां उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे मना करने पर उसके बाएं हाथ एवं पैर में दातों से काट लिया गुहार होने पर पीड़िता के भाई एवं उसकी मां तथा गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए जिसके बाद आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया इस संबंध में खंडासा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है तथा पूछताछ के लिए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है थानाध्यक्ष खंडासा नीरज सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है
[8/29, 4:30 PM] +91 94155 29848: *शौच करने को लेकर हुआ विवाद, भाई ने उतारा मौत के घाट*…

पीलीभीत : जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र में शौच करने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद भाई ने भाई की ही पीट-पीटकर हत्या कर दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बाबूराम और एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से बाबूराम के दो अन्य बेटे फरार हैं.

पूरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कसगंजा गांव के रहने वाले प्रेमराज की पत्नी पड़ोस में स्थित बाबूराम के खेत में शौच करने के लिए गई थी, जहां बाबूराम ने महिला को शौच करने से मना किया था. इसी को लेकर प्रेमराज और बाबूराम में विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ने पर बाबूराम ने अपने बेटों के साथ हमलावर होते सगे भाई प्रेमराज को लाठी-डंडों से बुरी तरह मारा-पीटा, जिसके बाद जब हेमराज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. प्रेमराज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बाबूराम और एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से बाबूराम के दो अन्य बेटे फरार हैं.
[8/29, 4:30 PM] +91 94155 29848: *कानपुर: करंट लगने से मजदूर की मौत, 2 की हालत गंभीर*….

कानपुर: कानपुर महानगर में आज उस समय हड़कंप मच गया. जब निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे हैं मजदूर करंट की चपेट में आ गए. करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि 2 गंभीर रूप से झुलस गए. घायल मजदूरों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.
[8/29, 4:30 PM] +91 94155 29848: *यौन उत्पीड़न की मंशा के बगैर बच्ची का गाल छूना अपराध नहीं है : उच्च न्यायालय*….

मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय ने आठ साल की लड़की के यौन शोषण के आरोपी 46 वर्षीय व्यक्ति को जमानत देते हुए कहा कि यौन उत्पीड़न की मंशा के बगैर किसी बच्चे के गाल छूना अपराध नहीं है. न्यायमूर्ति संदीप शिंदे की एकल पीठ ने पड़ोसी ठाणे जिले में रबोडी पुलिस द्वारा जुलाई 2020 में गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहम्मद अहमद उल्ला को 27 अगस्त को जमानत दे दी.

उच्च न्यायालय ने कहा, मेरी राय में यौन उत्पीड़न की मंशा के बिना किसी के गाल छूना बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की धारा सात के तहत परिभाषित ‘यौन शोषण’ के अपराध के दायरे में नहीं आता है. रिकॉर्ड में उपलब्ध दस्तावेजों के प्राथमिक मूल्यांकन से यह नहीं लगता कि याचिकाकर्ता ने यौन शोषण की मंशा से पीड़ित के गाल छूए.’
[8/29, 5:54 PM] +91 94155 29848: प्रेसनोट

 

*’वैश्विक स्तर पर अयोध्या की पारम्परिक रामलीला का मंचन” पर विशेष डाक आवरण का राष्ट्रपति ने किया विमोचन*

विशेष आवरण वैश्विक स्तर का सांस्कृतिक सन्देशवाहक

विशेष आवरण से विश्व में अयोध्या की पारम्परिक रामलीला का होगा प्रसार

रामायण कॉन्क्लेव के शुभारम्भ अवसर पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने “अयोध्या शोध संस्थान द्वारा वैश्विक स्तर पर अयोध्या की पारम्परिक रामलीला का मंचन” पर विशेष डाक आवरण का विमोचन किया । उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने राष्ट्रपति को विशेष आवरण का प्रथम सेट भेंट किया। पोस्टमास्टर जनरल विवेक कुमार दक्ष, प्रवर अधीक्षक डाकघर आर एन यादव, मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह, अयोध्या शोध संस्थान निदेशक डॉ लवकुश द्विवेदी भी मौजूद रहे।

रामायण कॉन्क्लेव शुभारम्भ अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा देश की प्रथम महिला सविता कोविंद, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रभारी मंत्री नीलकन्ठ तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय डाक विभाग और उत्तर प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के अधीन अयोध्या शोध संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में अयोध्या की पारम्परिक रामलीला का मंचन पर विशेष आवरण का विमोचन किया गया

उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि “वैश्विक स्तर पर अयोध्या की पारम्परिक रामलीला का मंचन” पर विशेष आवरण न सिर्फ देश के भीतर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी सांस्कृतिक सन्देशवाहक का कार्य करेगा। रामायण पर जारी डाक टिकटों को इस आवरण पर लगाकर और भी महत्वपूर्ण बनाया गया है। श्री सिन्हा ने यह भी कहा कि डाक टिकट और विशेष आवरण सदैव सांस्कृतिक संदेशवाहक की भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इस आवरण से पूरे विश्व में अयोध्या की पारम्परिक रामलीला का मंचन का प्रसार होगा और पर्यटन को बढ़ावा होगा । पीएमजी श्री दक्ष ने बताया कि दुनिया भर के डाक टिकट संग्राहकों के लिए यह एक अमूल्य निधि की तरह है। प्रवर अधीक्षक श्री यादव ने बताया कि इस विशेष आवरण का मूल्य रु. 30/- रखा गया है जिसे प्रधान डाकघर फैजाबाद के माध्यम से बिक्री किया जायेगा।
[8/29, 5:54 PM] +91 94155 29848: *उत्तर प्रदेश : कोविड अपडेट*

● प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 07 करोड़ 04 लाख के पार हो चुका है। अब तक 05 करोड़ 91 लाख से अधिक नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।

● प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6% है। विगत दिवस दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01% रही।

● कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक प्रदेश के 21 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। जनपद अलीगढ़, बागपत, बलरामपुर, बांदा, बिजनौर, चित्रकूट, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, कानपुर देहात, महोबा, मऊ, मुजफ्फनगर, पीलीभीत, रामपुर, संतकबीरनगर, उन्नाव और कानपुर नगर में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

● विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 63 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 12 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए।

● वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 300 से भी कम रह गई है। आज प्रदेश में कोरोना के कुल 265 मरीज है।

● अब तक 07 करोड़ 19 लाख 57 हजार 964 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है।

● विगत 24 घंटे में 02 लाख 19 हजार 229 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 14 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 37 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

● अब तक 16 लाख 86 हजार 165 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।
[8/29, 5:54 PM] +91 94155 29848: प्रेसनोट

 

अयोध्या।
महामहिम तक पहुंची ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की भेंट। अयोध्या।जिले के प्रख्यात समाजसेवी व पूराबाजार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह की भेंट रविवार को आखिरकार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तक पहुंच ही गई और राष्ट्रपति श्री कोविंद ने इसे सहर्ष स्वीकार भी कर लिया।राष्ट्रपति श्री कोविद द्वारा अपनी ओर से भेजी गई भेंट स्वीकार किए जाने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने इसे रामलला की कृपा बताया है।ज्ञांत हो कि राष्ट्रपति श्री कोविंद द्वारा रामायण कांक्लेव के उद्घाटन को लेकर अयोध्या आने की सूचना मिलने पर शनिवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने श्री राम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास से मिलकर उन्हें अपनी ओर से रामलला को पूर्ण अंगवस्त्रम भेंट करने की इच्छा जताई थी।उनकी इस इच्छा पर मुख्य पुजारी श्री दास द्वारा सहमति दिये जाने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने मुख्य पुजारी आचार्य श्री दास को पूर्ण अंगवस्त्रम भेंट किया था।रविवार को रामकथा पार्क में रामायण कांक्लेव का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राष्ट्रपति श्री कोविंद द्वारा रामलला दर्शन करने पहुंचे थे।यहां मुख्य पुजारी आचार्य श्री दास द्वारा राष्ट्रपति श्री कोविंद को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह की ओर से भेंट किया गया ही अंगवस्त्रम पहनाया गया और राष्ट्रपति श्री गोविंद ने इसे सहर्ष स्वीकार भी किया।अपनी इस भेंट के महामहिम तक पहुंचने पर हर्ष व्यक्त करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने बताया कि प्रभु श्री रामलला उनके वंशज हैं और उनकी ही नहीं,पूरे समाज, परिवार व वंश की आस्था प्रभु श्री रामलला के प्रति समर्पित है।इसी आस्था भाव से उनके द्वारा रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य श्री दास के माध्यम से रामलला को अंगवस्त्रम अर्पित किया गया था,जो आज राष्ट्रपति श्री कोविंद तक पहुंचना उनके लिए गर्व का विषय है।

Taza Khabar