अयोधया 17 सितंबर *चलती कार पर पेड़ गिरा लोग बाल-बाल बचे*
अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम ताहिरपुर बरौली के सामने अयोध्या से अकबरपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर चलती कार पर विशालकाय पेड़ गिर पड़ा जिसके नीचे कार दब गई । कार में बैठे लोगों को मामूली चोटें आई और वो बाल-बाल बच गए जबकि कार पूरी तरह से चिपक गई दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष महाराजगंज वीरेंद्र कुमार राय दल बल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से पेड़ को कटवा कर हटवाया तब रास्ता खुला और आवागमन चालू हुआ। कार चालक विशाल रावत निवासी सिविल लाइन अयोध्या ने बताया कि मैं अयोध्या से अंबेडकरनगर के लिए जा रहा था जिसमें 4 लोग बैठे थे की ताहिर पुर बरौली के पास पहुंचते ही अचानक विशालकाय पेड़ कार पर गिर पड़ा हम लोग बाल-बाल बच गए है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*