*अब्दुल जब्बार एडवोकेट*
अयोधया 09 सितंबर *समाजसेवी दरोगा की मदद से यात्री को मिला उसका मोबाइल*
*उप्र पुलिस की हुई जमकर तारीफ*
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रूदौली में तैनात समाजसेवी दरोगा की मदद से बस पर सफर कर रहे यात्री को उसका मोबाइल मिल गया जिससे पुलिस की छवि में चार चांद लग गए।
कोतवाली रूदौली की नयागंज चौकी इंचार्ज समाजसेवा के बहुत से काम करते रहते हैं जिससे वे अक्सर अखबार और सोशल मीडिया के माध्यम से सुर्खियों में बने रहते हैं।बुधवार को समाजसेवी दारोगा रंजीत यादव लखनऊ से आवश्यक सरकारी कार्य करके रोडवेज़ की बस पर बैठकर वापस आ रहे थे।बस लखनऊ से चलती हुई बाराबंकी बस स्टॉप होते हुए आगे बढ़ रही थी।तभी बाराबंकी बस स्टॉप पर लगभग 6-7 सवारियां बस पर चढ़ी।बस मस्ती में चली जा रही थी। समय काफी हो चला था रात्रि के लगभग 10.00 बज रहे होंगे सभी यात्रियों को अपने-अपने गंतव्य जल्दी से पहुँचने की चिंता थी।तभी बस में एक यात्री ने अपने दूसरे सहयात्री से कहा यार मैं तो अपना मोबाइल रोडवेज़ पर चार्जिंग में लगाया था और वहीं पर ही भूल गया।वे लोग आपस में ही बात कर रहे थे कि समाजसेवी दारोगा बीच में ही बोल पड़े किस रोडवेज़ स्टॉप पर मोबाइल छुटी है?उस यात्री ने कहा “बाराबंकी बस स्टॉप पर!”समाजसेवी दारोगा ने रोडवेज़ कंडक्टर से बात किया कि वह बस स्टॉप पर इसकी सूचना दें परन्तु वे असफल रहे।फिर क्या था समाजसेवी दरोगा ने अपनी तरकीब लगाना शुरू किया।सबसे पहले उन्होंने बाराबंकी के एक परिचित को फोन लगाकर यह जानना चाहा कि नया बस स्टॉप बाराबंकी के किस थाने में लगता है? परंतु उनसे जानकारी न मिल पाने पर उन्होंने अपने मोबाइल के सी प्लान एप से कोतवाली नगर बाराबंकी के कोतवाल का सीयूजी नंबर निकाल कर उनसे बात करके नया बस स्टॉप बाराबंकी किस पुलिस चौकी क्षेत्र में लगता है जानकारी ली और जानकारी मिलने पर नवीन मंडी चौकी प्रभारी उ0नि0 मार्केंडेय सिंह का नंबर लेकर तुरंत प्रकरण से अवगत कराया।मार्कण्डेय सिंह ने तुरंत कार्यवाही अमल में लाते हुए।एक सिपाही को भेज कर बस स्टॉप बाराबंकी के शौचालय के बगल बने चार्जिंग पॉइंट में लगे वीवो मोबाइल को सुरक्षित रखवा दिया।अब 10.30 बज रहे हैं।पीड़ित यात्री सुनील पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम रामपुर बरारा थाना डलमऊ जनपद रायबरेली टोल-प्लाजा पर बस से उतर कर वापस मोबाइल लेने के लिए बाराबंकी के लिए निकल गए।यही नहीं समाजसेवी दरोगा ने अपना मोबाइल नंबर लिखकर उन्हें दिया और उनको उनके साथ यात्रा कर रहे साथी का छोटा मोबाइल संपर्क रखने के लिए दिलवा दिया। महज आधे घंटे के अंदर मोबाइल को सुरक्षित पाने से उस यात्री ने यूपी पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद किया।बस में मौजूद सभी यात्रियों ने समाजसेवी दरोगा व उप्र पुलिस की जम कर तारीफ किया।

More Stories
कानपुर नगर 6 अप्रैल 26*पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए पहुंची जल निगम की टीम सखरेज
गोरखपुर6अप्रैल 26*CM योगी ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, बिटिया की फीस भरने के दिए निर्देश
श्रीगंगानगर6 अप्रैल 26*भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 60 करोड़ की हेरोइन पकड़ी_:*