*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट*
अयोधया 08 सितंबर *रूदौली में असुदुदीन ओवैसी की विशाल जनसभा*
*सभा मे उमड़ा जनसैलाब*
*फिरोजाबाद में जो बच्चे बुखार से मरे है नाम बदलने से वापस आ जाएंगे….ओवैसी*
*अखिलेश ने हमेशा मुस्लिमो को डराने की बात की…..ओवैसी*
*देश की पार्टियां मुस्लिम लीडरशिप डेवलेप नही होने देना चाहती……ओवैसी*
भेलसर(अयोध्या)हमारी पार्टी आने वाले चुनाव को लड़ने जा रही है।लेकिन ये 2017 वाली मजलिस नही है अब हमारा संगठन मजबूत है।हमारी पहली कोशिश है कि यूपी जो बड़ा प्रदेश है यँहा से हमारी मुस्लिम लीडरशिप की शुरुआत हो।आज जो लाचार है वो यूपी का मुसलमान है।यूपी में सबको हिस्सा मिला लेकिन यूपी के मुसलमानों को उनका हिस्सा नही मिला।सेक्युलरिज्म के नाम पर मुसलमान ठगे गए है।फिरकापरस्ती को हराना होगा।यह बातें ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रूदौली के रसूलाबाद में आयोजित मीटिंग में कही।उन्होंने कहा कि रुदौली में हमे मजलिस का विधायक बनाना होगा।हम पर वोट कटवे का आरोप लगता है लेकिन कोई यँहा के मुस्लिम नेताओं का नाम नही लेता।ओवैसी ने रुदौली के ओवर ब्रिज के बारे में कहा कि अगर बाबा से पूछेंगे ये क्यो नही बना तो बाबा कहेंगे नाम बदल दो उसका।रुदौली में कम्युनिटी सेंटर के हालात खराब है पाइप लाइन के लिए रोड खुदे पड़े है।लेकिन बाबा नाम बदलने पर ही जुटे रहते है।क्या फिरोजाबाद में जो बच्चे बुखार से मरे है नाम बदलने से वापस आ जाएंगे।अखिलेश पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि अखिलेश ने हमेशा मुस्लिमो को डराने की बात की।सपा को यादवों की पार्टी बताते हुए कहा कि सपा से मुस्लिम उम्मीदवार हारा और बीजेपी का यादव उम्मीदवार जीता।ऐसा क्यो?बिहार में हमने 5 विधायक जितवाये।हमें कामयाबी मिली।ओवैसी बोले देश की पार्टियां मुस्लिम लीडरशिप डेवलेप नही होने देना चाहती।अयोध्या में 6 दिसंबर को सारी दुनिया ने देखा क्या हुआ।आज सेकुलर पार्टियां उसका जिक्र करने से डरते है।डरा डरा कर वोट लेते रहे है।हमको डराया जाएगा बीजेपी से योगी से मोदी से।लेकिन हम बीजेपी को ही हराने आये है। कोविड में लोगो की जाने गयी।ऑक्सीजन की कमी से लोग मारे गए।नदी किनारे लाशें दफन हुई जिन्हें कुत्तों तक ने नौचा।सपा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि 19 फीसदी मुसलमान है और 9 फीसदी यादव है लेकिन सीएम आपका ही बनेगा और हमे चपरासी की नौकरी भी नही मिलेगी।
ओवैसी बोले अखिलेश और मायावती से बात होगी लेकिन बराबरी पर बात होगी।तालिबान को बैन करिए।ओवैसी बोले रुदौली में कोई स्कूल नही है क्या हमारे बच्चे और बेटियों को पढ़ना नही है?अफगानिस्तान की बेटियों की फिक्र है रुदौली की बेटियों की पढ़ाई की फिक्र नहीं।योगी सरकार बनने के बाद कितने हेल्थ सेंटर बने रुदौली में?बाबा से पूछो तो कहेंगे ओवैसी फिरका परस्त बात कर रहा है।यँहा बच्चे कुपोषण का शिकार है।
पोस्टर में फैजाबाद शब्द को लेकर हुए विवाद पर बोले ओवैसी अयोध्या भी भारत मे है फैजाबाद भी भारत मे है।फैजाबाद नाम से सरकार को जलन क्यो है यँहा तो अशफाक उल्ला खान को फांसी दी गयी।अशफाक उल्ला खान और राम प्रसाद बिस्मिल की दोस्ती कैसी थी।समझिए।मंदिर पर हमला करने आये लोगो पर अशफाक उल्लाह गोली चलाने को तैयार थे।ब्राह्मणों की सियासत की कड़ी में ओवैसी ने भी खेला कार्ड अशफाक उल्ला खान और रामप्रसाद बिस्मिल की दोस्ती का जिक्र करते हुए हिन्दू मुस्लिम एकता का उदाहरण दिया।राम प्रसाद बिस्मिल को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल कहकर संबोंधित किया।ओवैसी ने कहा कि हम कश्मीर गए तो अयोध्या भी जाएंगे।अखिलेश और मायावती से बात होगी तो बराबरी की बात होगी हिस्सेदारी की बात होगी।
औवेशी ने कहा कि बाबा की सरकार में अल्पसंख्यको के विकास के लिए 116 करोड़ मोदी ने दिए। बाबा ने केवल 16 करोड़ खर्च किये। फिरोजाबाद में 50 बच्चे मर गए।क्या नाम बदलने से बच्चे मरना बंद हो जायेगे।ये न अखिलेश नबबोल सकते है न बसपा के लोग नही बोल सकते है।रुदौली में जिला अयोधया के 5 साल की कम उम्र के 50 % बच्चे कमजोर होते है।19 प्रतिशत का वजन कम होता है।ये कहते है कि ओवेशी अयोध्या नही जाएगे।जब हम कश्मीर गए तो अयोध्या नहीं जाएंगे।
*खैरात नहीं चाहिए हिस्सेदारी चाहिए*
भारत की पार्लियामेंट देखती है कि आपके दो भाई भारत की पार्लियामेंट में है।असदुद्दीन ओवैसी के पास क्या दलील है एक तरफ 300 सांसद हैं और एक तरफ इम्तियाज जलील हैं।हम किसी मजहब के खिलाफ नहीं बोलते ना बोलेंगे अशफाक उल्ला,राम प्रसाद विस्मिल की जमीन है। यूपी में मुस्लिम 21 प्रतिशत यादव 9 प्रतिशत है।कहते है अखिलेश से मिलो बसपा से मिलो। मिलेंगे।लेकिन समाजवादी पार्टी के मुसलमानों की तरह हम नही है।आपकी पार्टी में जो मुसलमान है उनकी तरह जो बर्ताव करते हो वह बर्ताव करना भूल जाओ।मैं मरना पसंद करूंगा।बराबरी पर बात होगी।खैरात नहीं चाहिए हिस्सेदारी चाहिए।उत्तर प्रदेश में चुनाव आ रहा है अभी शुरू हो जाएगा तालिबानी तालिबानी तालिबानी हम तो बोल रहे हैं कि तुम तालिबान को बैन क्यों नहीं करते। हम मोदी से पूछ रहे।अपने हिम्मत को बुलंद रखिए अपने डर से दूर रहिए।अपने बुजुर्गों ने जिस तारीख पर गम किया है उस तारीख पर गम कीजिए।सपा,बीएसपी और बीजेपी के लोग समझ रहे हैं मैं नहीं आऊंगा तो मैं बार-बार आऊंगा हर बार आऊंगा और आपके दिलों में जगह बना कर जाऊंगा।शेर अफगान को रुदौली के प्रत्याशी का नाम घोषित करते हुए कहा कि रुदौली में ओवर ब्रिज नहीं बन पाया।आने वाले समय मे विधानसभा चुनाव में पतंग को जिताये।इस मौके पर जिलाध्यक्ष शाहनवाज शमीम सिद्दीकी,आरिफ खान,आसिफ खान,रशाद अंसारी,एखलाक राजा सहित तमाम कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे रहे।

More Stories
उत्तराखंड १५ फरवरी २६ * २२ अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपट
लखनऊ १५ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.
लखनऊ15 फरवरी 26*हुजन समाज पार्टी की सरकार में कद्दावर मंत्री रहे Naseemuddin Siddiqui ने आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।