अम्बेडकरनगर07जुलाई24*साथी से दुष्कर्म में सिपाही को मिली उम्रकैद की सजा, विवाह से इन्कार पर महिला सिपाही ने कर ली थी आत्महत्या।*
*अंबेडकरनगर।*
महिला सिपाही को विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति एंव जनजाति रामबिलास सिंह ने वाराणसी जनपद में तैनात एक सिपाही को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सिपाही को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया गया। महिला सिपाही ने शादी न होने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली थी।
मामला वर्ष 2019 में जैतपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। प्रतापगढ़ निवासी वादी ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी पुत्री जैतपुर थाने में सिपाही के पद पर तैनात थी।
उसी दौरान वहां नियुक्त सिपाही राजू यादव निवासी मधुबन मऊ से उसकी पुत्री का प्रेम संबंध हो गया। राजू ने शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाया। इसके बाद शादी से इन्कार कर दिया। मामले ने तूल पकड़ा तो सिपाही का स्थानान्तरण गैर जनपद हो गया।

More Stories
हरिद्वार 14 फरवरी 2026*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक सम्पन्न हुई
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*