May 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली २५ दिसंबर २५ * *दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

अमेठी २५ दिसंबर २५ * कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में देर रात झोपड़ी में आग लगने से एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई

अमेठी २५ दिसंबर २५ * कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में देर रात झोपड़ी में आग लगने से एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई

अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी भीषण आग, अधेड़ की झुलसकर मौत

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में देर रात झोपड़ी में आग लगने से एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई. आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन और अन्य घरेलू सामान कुछ ही मिनटों में स्वाहा हो गया.

आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई. आग बुझाने के चक्कर मे गृह स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई. दरअसल ये पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर गांव का है जहाँ देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक झोपड़ी मे भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आकर 56 वर्षीय राम सजीवन पुत्र राजा राम गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गया.

परिजनों के अनुसार, अधेड़ करीब 60 प्रतिशत तक जल गया था. ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. बताया जा रहा है कि मृतक को दो शादियां हुई थी और दोनो पत्नियों की पहले ही मौत हो चुकी है. मृतक का एक सात वर्षीय बेटा है जो अपनी नानी के यहां रहता है. वहीं पूरे मामले पर अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मृतक एक छप्पर के मकान में रहता था और उसमें प्रतिदिन आग जलता था.

आशंका है कि इस आग की चपेट में आने से घर जला, जिसमें उनकी मौत हो गई है. कुछ पारिवारिक विवाद भी बताया जा रहा है लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है. मामले में अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है.

Taza Khabar