अबोहर 19 अप्रैल* 8वीें कक्षा की छात्रा के 164 के बयान करवाये गये, आरोपी फरार।
संवाददाता – अबोहर से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर, 19 अप्रैल* थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, सीतोगुन्नो के प्रभारी लखविंद्र सिंह, महिला अधिकारी ने नाबालिग लडक़ी के बयानों के आधार पर उसे बहला फुसला कर ले जाकर बलात्कार करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आज छात्रा के अदालत में 164 के बयान दर्ज करवाये गये।
गौरतलब है कि सीतो के निकट गांव निवासी नाबालिग लडक़ी जिसे रात्रि समय एक युवक मीतू उर्फ अमित कुमार पुत्र साहब राम वासी मेहराना बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसे छोडकऱ फरार हो गया। लडक़ी के परिजनों ने युवती को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने 8वीं कक्षा की छात्रा के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 32, 30.03.2023 भांदस की धारा 376, आईपीसी व 4 पोस्को एक्ट के तहत युवक मीतू उर्फ अमित कुमार पुत्र साहबराम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है।
More Stories
नई दिल्ली 2 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और दुनियाँ की बड़ी खबरें
कानपुर देहात, 01 अक्टूबर 2026**अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह आयोजित*
रायगड 1 अक्टूबर 26*अनोळखी लिंकवर क्लिक करू नका! वाढत्या सायबर गुन्हेगारीविरोधात रायगड पोलिसांचे नागरिकांना सतर्क राहण्याचे आवाहन