अबोहर 03 अप्रैल* 9 ग्राम हैरोइन आरोपी गुरभेज सिंह व 55 ग्राम हैरोइन आरोप सिकंदर की सैशन कोर्ट से जमानत मंजूर।
संवाददाता – सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर, 03 अप्रैल* (शर्मा/सोनू): जिला फाजिल्का के एडीशनल सैशन जज विश£ेष कुमार की अदालत में 9 ग्राम हैरोइन आरोपी गुरीभेज सिंह पुत्र मेजर सिंह वासी पक्का सीडफार्म के वकील मनदीप सिंह ने जमानत याचिका दायर की और अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर नगर थाना 1 की पुलिस व सरकारी वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें के बाद एडवोकेट मनदीप सिंह की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए हैरोइन आरोपी गुरभेज सिंह की जमानत मंजूर की। दूसरी ओर जिला फाजिल्का के एडीशनल सैशन जज जगमोहन सिंह संघा की अदालत में 55 ग्राम हैरोइन आरोपी सिकंदर सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह वासी शामखेड़ा कबरवाला श्रीमुक्तसर साहिब के वकील मनदीप सिंह ने जमानत याचिका दायर की और अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर नगर थाना 2 की पुलिस व सरकारी वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट मनदीप सिंह की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए सिकंदर की जमानत मंजूर की। नगर थाना पुलिस ने सिकंदर सिंह को 15 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में एक महिला को 40 ग्राम हैरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की थी।

More Stories
बांदा21 फरवरी 26* गौशाला का निर्माण एक करोड़ 60 लाख का, लेकिन गौशाला के चारों तरफ बाउंड्री ही नहीं
मथुरा 21 फ़रवरी 26*तहसील मांट में लगा समाधान दिव
*मथुरा 21 फरवरी 26* पुलिस मुठभेड़ मे 25000/- का इनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार