अबोहर 01 अप्रैल* 6 पेटी शराब सहित दो काबू।
संवाददाता – सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर, 31 मार्च* (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सदर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह, एएसआई दयाल सिंह, एक्साईज विभाग की टीम दौराने गश्त गोबिंदगढ़ टी प्वाईंट की तरफ जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि गुरदीप सिंह व प्रेम कुमार जो शराब ला रहे हैं। पुलिस ने मौके पर नाकाबंदी कर दोनों काबू किया। उनसे 6 पेटी शराब बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र त्रिलोचन सिंह, प्रेम कुमार पुत्र किशोरी राम वासी केराखेड़ा के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना अबोहर में मुकदमा नं. 20, 31.03.23 एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!