अबोहर पंजाब29जुलाई26*स्कूलों को मिली धमकी भरी ईमेल, स्कूल करवाए जा रहे खाली
अबोहर, 29 जुलाई (शर्मा/सोनू):अबोहर शहर के अजम्पशन कान्वेंट स्कूल, डीएवी स्कूल सहित कुछ अन्य प्रमुख स्कूलों को आज सुबह धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना है। इधर ईमेल मिलते ही शहर के इन स्कूलों के साथ साथ अन्य प्राईवेट स्कूलों में भी हडकंप मच गया और अधिकतर स्कूल संचालकों द्वारा स्कलों में छुटटी की घोषणा कर दी गई इधर यह समाचार सुनकर बच्चों के माता पिता के हाथ पांव फूलने लगे। वहीं पूरा अबोहर पुलिस प्रशासन भी इस घटना के बाद चौकस हो गया और स्कूलों की गहनत से जांच पडताल शुरू कर दी।
इधर रैकोग्राईजड एंव ऐफीलिएटड स्कूल एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल अरोड़ा ने बताया कि धमकी भरे ईमेल में असुंप्शन कॉन्वेंट स्कूल सहित कई प्राइवेट स्कूलों के नाम भी शामिल हैं जिन्हें तुरंत खाली करवा लिया गया है। ईमेल में दोपहर 1:30 बजे का समय दिया गया है। रासा की प्रांतीय पदाधिकारी श्यामलाल अरोड़ा ने कहा है कि सुरक्षा के मध्य नजर सभी स्कूलों को खाली करवाया जा रहा है।
इधर डीएवी स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमती स्मिता शर्मा ने बताया कि आज सुबह करीब 8.51 मिंट पर उन्हें ईमेल आई कि उनके स्कूल को बम्ब से उडा दिया जाएगा। जिसे देखते हुए उन्होंनें तुरंत स्कूल प्रबंधकों, सिटी टू की पुलिस और एसडीएम को इस बारे में अवगत करवाया और उनके दिशा निर्देशों पर स्कूल में छुटटी कर दी गई इसके अलावा बच्चोंं के अभिभावकों को भी इस बारे में अवगत करवा दिया गया है। उनहोंनें कहा कि इस धमकी भरे ईमेल में उनके स्कल के साथ ही अजम्पशन स्कूल व शहर के कई अन्य स्कूलों में नाम शामिल थे।
इधर आज सुबह गांव बुर्जमुहार स्थित मार्डन माल्वा स्कूल को भी धमकी भरी ईमेल मिली तो सकूल प्रबंधकों द्वारा बच्चों को तुरंत छुटटी कर दी गई। स्कूल प्रिंसीपल ने बताया कि सुबह करीब 9 बजकर 34 मिंट पर स्कूल की मेल पर किसी आई से मेल आई कि आपके स्कूल को बंब से उडा दिया जाएगा, जिसकी सूचना उन्होंनें सदर थाना पुलिस को दी और बच्चों को तुरंत वैनों द्वारा घर भेज दिया गया
इधर सूचना मिलते ही सदर थाना के प्रभारी कुलदीप कुमार अपनी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच पडताल शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि जेसे ही उनहें सूचना मिली वे तुरंत मौके पर पहुचें और स्कूल में आई ईमेल को वैरीफाई किया जा रहा है।
इधर इस बारे में डीएसपी हरीश कुमार ने बताया कि जेसे ही ईमेल स्कलों को मिली तो पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और संबंधित स्कूलो में पुलिस बल द्वारा गहनता से जांच करवाई जा रही है वहां के कमरों और सकूली वैनों की तलाशी ली जा रही है अभी तक किसी भी संबंधित स्कूल से कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है उन्होंने कहा कि बच्चों के माता पिता घबराएं ना पुलिस पूरी गहनता से जांच पडताल कर रही है। डीएसपी ने बताया कि प्रशासन द्वारा सुबह ही सतर्कता के तौर पर सभी स्कूलों को बंद करवा दिया गया है
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
सुल्तानपुर29जुलाई26*डीएम इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान 5 अतिक्रमणकारियों पर ₹4,000 का जुर्माना*
अबोहर पंजाब29जुलाई26*सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था
अबोहर पंजाब29जुलाई26*गोलू पंडित गैंग का 18वां आरोपी अजय सिंह उर्फ अज्जू काबू, पुलिस रिमांड पर