अनूपपुर9जुलाई24*जनसुनवाई में जिपं. सीईओ ने 61 आवेदकों की सुनी समस्याएं
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)09 जुलाई 2024/ आम आदमी की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित की जाने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा तथा संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय, एसडीएम अनूपपुर श्रीमती दीपशिखा भगत तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई में आए लोगों की समस्याओं को सुना गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से अपनी समस्याएं लेकर आए 61 लोगों ने आवेदन-पत्र प्रस्तुत किए।
जनसुनवाई में वार्ड नं. 10 बिजुरी के विनोद अग्रवाल ने नगर परिषद जैतहरी में सप्लाई किए गए सामग्री के भुगतान के संबंध में, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्राटोला (बरसोत) के रुद्र प्रताप सिंह ने पुराने समग्र आईडी से नाम डिलीट कराने के संबंध में, जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी (खुटवा) के बाबूराम बैगा ने शौचालय निर्माण कार्य की जाँच कराए जाने, ग्राम गोबरी तहसील जैतहरी के सोलंकी सिंह राठौर ने पीसीसी रोड निर्माण में मुरुम एवं रेत का ट्रैक्टर से किए गए ढुलाई की राशि का भुगतान नही किए जाने, अमलाई कालरी के डॉ. राज तिवारी ने मोहल्ले में पानी की समस्या के संबंध में, तहसील पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम हिरना छापर के फूल सिंह बैगा ने दिव्यांग पेंशन दिलाए जाने, तहसील कोतमा अंतर्गत वार्ड नं. 13 ग्राम बरगवां के रामनारायण यादव ने जलाशय हेतु अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए।

More Stories
बाँदा 16 फ़रवरी 26*जिलाधिकारी बाँदा जे0रीभा ने तहसील पैलानी का निरीक्षण किया।
पूर्णिया बिहार 16 फरवरी 26*विधायक विजय खेमका ने उठाए पूर्णिया के विकास के मुद्दे, सदन में रखी कई महत्वपूर्ण मांगें
पूर्णिया बिहार16फरवरी26* आस्था और उत्साह के बीच निकली भव्य शिव बारात, विश्वामित्र संघ का दो दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव संपन्न