February 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अनूपपुर3दिसम्बर24*शराबियों ने शिक्ष के मंदिर को भी नहीं छोड़ा*

अनूपपुर3दिसम्बर24*शराबियों ने शिक्ष के मंदिर को भी नहीं छोड़ा*

अनूपपुर3दिसम्बर24*शराबियों ने शिक्ष के मंदिर को भी नहीं छोड़ा*

*शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर में शराबखोरी करते युवकों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही*

अनूपपुर ( मध्य प्रदेश, राजेश शिवहरे)

जिला पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशानुसार,जिले के विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में शराबखोरी या किसी भी प्रकार के असामाजिक कृत्य की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, सोमवार रात को कोतवाली पुलिस ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर के बरामदे में शराब का सेवन कर रहे तीन युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

*घटना का विवरण:*
रात्रि करीब 10:00 बजे टी.आई. कोतवाली, अरविंद जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू और आरक्षक कपिल सोलंकी व गिरीश चौहान ने चेकिंग के दौरान, जैतहरी रोड स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राथमिक शाला के बरामदे में तीन युवकों को शराब पीते हुए पकड़ा। मौके से शराब की बोतल, पानी के पाउच, डिस्पोजल गिलास और नमकीन आदि बरामद किए गए।

*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:*

1. आशुतोष पनगरे, पिता संतोष कुमार पनगरे, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13, उज्ज्वला कॉलोनी, अनूपपुर।

2. शुभ शर्मा, पिता उत्तम शर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09, बिहारी कॉलोनी, अनूपपुर।

3. अक्षत यादव, पिता रविशंकर यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिहारी कॉलोनी, अनूपपुर।

*आरोपियों पर कार्रवाई:*
आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 510/24, धारा 36(ब) मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

*पुलिस अधीक्षक की अपील:*
पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने नागरिकों से अपील की है कि यदि जिले के किसी भी विद्यालय या आंगनवाड़ी केंद्र में कोई व्यक्ति शराबखोरी या अन्य असामाजिक गतिविधि करता है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम में दें। यह सुनिश्चित करने के लिए कि शिक्षा के पवित्र स्थलों को असामाजिक तत्वों से मुक्त रखा जा सके, पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Taza Khabar