अनूपपुर28अक्टूबर24*जिले में 21वीं पशु संगणना अंतर्गत पशु गणना का किया जाएगा कार्य
गणना हेतु प्रगणकों और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)28 अक्टूबर 2024/ भारत सरकार पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा भारत के पशुधन क्षेत्र के विस्तृत डाटा एकत्र करने के उद्देश्य से पूरे देश में माह अक्टूबर 2024 से फरवरी 2025 के मध्य 21वीं पशु संगणना कराई जा रही है। इसी अनुक्रम में अनूपपुर जिले में 21वीं पशु संगणना अंतर्गत पशु गणना का कार्य करने हेतु 63 प्रगणक (पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी) तथा 07 सुपरवाइजरों (पशु चिकित्सा अधिकारियों) की ड्यिूटी इस कार्य में लगाई गयी है। सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को इस संबंध में द्वितीय प्रशिक्षण पशुपालन एवं डेयरी विभाग जिला अनूपपुर के सभागार में जिला नोडल अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार मोहबे तथा उप संचालक डॉ. ए.पी. पटेल द्वारा दिया गया। जिले के समस्त ग्रामों, टोलों, मजरों में प्रत्येक परिवार के पास टीम के द्वारा घर-घर भ्रमण कर पशु गणना का कार्य किया जायेगा। पशु गणना मोबाइल ऐप के माध्यम से होगी तथा गणना में प्रत्येक नस्लवार पशु की गणना की जायेगी। सभी प्रगणकों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा ऐप संचालन तथा ब्रीड की जानकारी विस्तार से दी गयी। पशु गणना कार्य प्रत्येक 05 वर्ष में किया जाता है, जो पशुपालन के कार्यक्रमों हेतु नीति निर्णय में सहायता करने के लिए महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। पशु संगणना कार्य में डेटा मोबाइल डिवाइस के माध्यम से डिजिटल रूप में एकत्र किया जायेगा। इस पशु संगणना में 16 प्रजातियों में 219 नस्लों का दस्तावेजीकरण किया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान उप संचालक पशुपालन डॉ. पटेल द्वारा सभी प्रगणकों को निर्देशित किया गया कि सर्वे कार्य में जनप्रतिनिधियों की मदद लेते हुए विनम्रता से पशुपालकों से सही-सही डाटा एकत्र करें।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*