May 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अनूपपुर26सितम्बर24 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर म0प्र0 की बहूत खास खास खबरों

अनूपपुर26सितम्बर24 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर म0प्र0 की बहूत खास खास खबरों

अनूपपुर26सितम्बर24 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर म0प्र0 की बहूत खास खास खबरों

[26/09, 8:07 pm] +91 82185 65001: *अलर्ट! पैरासिटामॉल, Pan D, और कैल्शियम सप्लीमेंट्स समेत कई दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल*

भारत के ड्रग नियामक, CDSCO द्वारा अगस्त में किए गए गुणवत्ता परीक्षण में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, विटामिन, कैल्शियम डी3 सप्लीमेंट्स, बच्चों में बैक्टीरियल संक्रमण, एसिड रिफ्लक्स और पेट संक्रमण की कई दवाएं क्वालिटी स्टैंडर्ड पर खरी नहीं उतरीं हैं।

बीते अगस्त में NSQ (गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं) पाई गई दवाओं में पैरासिटामोल टैबलेट्स (500 mg), एंटी-डायबिटिक दवा ग्लाइमेपिराइड, हाई ब्लड प्रेशर की दवा टेल्मा H (टेल्मिसर्टान 40 mg), एसिड रिफ्लक्स की दवा Pan D, और कैल्शियम सप्लीमेंट्स शेल्कल C और D3 शामिल हैं मेट्रोनिडाजोल, जिसे HAL द्वारा निर्मित किया गया, और शेल्कल, जिसे टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स द्वारा वितरित और उत्तराखंड स्थित Pure & Cure हेल्थकेयर द्वारा निर्मित किया गया, भी इन दवाओं में शामिल हैं।
[26/09, 8:07 pm] +91 82185 65001: *दहल गया दमोह जब एक साथ उठीं 9 अर्थियां, जमीन के साथ फफक उठा आसमान*

दमोह। दमोह में दमोह कटनी स्टेट हाईवे पर मंगलवार को हुए एक हादसे ने हर शख्स को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। बुधवार को बारिश के बीच जब शोभा नगर क्षेत्र से एक साथ नौ आर्थियां उठी तो उन आर्थियों को कंधा देने के लिए सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे शहर भर से लोग आर्थियों को कंधा देने के लिए पहुंच गए, मंजर देख लोगों की आंखों में आंसू आ गए हर कोई यही कहते सुना गया कि हे भगवान ऐसा क्यों किया मृतकों में 8 लोग एक परिवार के थे जबकि नौवां ऑटो रिक्शा चालक था, जिसकी भी दर्दनाक मौत हो गई।

*नशे में धुत ट्रक चालक ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर*
गौरतलब है कि मंगलवार को एक ट्रक ने ऑटो रिक्शा को रौंद दिया था शराब के नशे में चालक को होश नहीं रहा और उसने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई चालक के ऊपर शराब का नशा इस कदर था कि कई घंटे तक पुलिस उससे पूछताछ करती रही लेकिन वह कुछ भी बता पाने की हालत में नहीं था उसके मुंह से एक शब्द निकल रहा था की मेरा ट्रक कहां है प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना था कि ट्रक चालक को समन्ना के आगे पड़ने वाले एक पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों ने रोका था कि वह शराब के नशे में डंपर लेकर न जाए लेकिन वह नहीं माना और शराबी के नशे में डंबर लेकर निकल गया और एक साथ नौ लोगों की जिंदगियां उसने पल भर में छीन ली।

बुधवार सुबह से ही शोभा नगर क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई जैसे-तैसे एक के बाद एक नौ आर्थियों को तैयार किया गया मातम भरे माहौल में एक साथ नौ आर्थियां निकाली गई. जहां-जहां से भी अंतिम यात्रा निकली सड़क के दोनों ओर लोगों की जमा भीड़ की आंखों में आंसू आने लगे मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी सहित तमाम अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे उन्होंने किसी तरह परिजनों को ढ़ाढस बंधाया और वह खुद भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जटाशंकर मुक्तिधाम पहुंचे जब सभी चिताओं को अग्नि दी गई तो वहां का माहौल और भी दर्द भरा हो गया।

*मोहन यादव ने घटना पर जताया दुख*
इस घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तुरंत ही ‘एक्स’ हैंडल पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता को तत्काल मंजूरी दी है।
[26/09, 8:07 pm] +91 82185 65001: *मोहन यादव का एक आदेश और कलेक्टरों को मिली ‘सुपर पावर’, अब करेंगे तगड़ी कार्रवाई*

भोपाल। नवदुर्गा, दशहरा और दीपावली के पहले मध्यप्रदेश में कलेक्टरों को क्षेत्र में कड़ी कार्रवाई करने के अधिकार मिल गए हैं प्रदेश में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों और राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने कलेक्टरों को अब राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए डीजीजी पहले ही सभी जिलों के एसपी को आदेश दे चुके हैं।

*एक माह में तीन बड़े त्योहार*
नवंबर माह में नवदुर्गा का पर्व शुरू होने जा रहा है इस दौरान प्रदेश भर के बड़े मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। खासतौर से मध्यप्रदेश के उज्जैन के हरसिद्धि माता मंदिर, दतिया के पीताबंरा पीठ, नलखेड़ा की बगलामुखी माता मंदिर, विदिशा के चेतनपुर की माता मंदिर सहित तमाम मंदिरों पर भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उधर इस बार दशहरा के मौके पर सरकार प्रदेश भर में पहली बार सरकारी स्तर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम करने जा रही है इसमें सभी प्रभारी मंत्री प्रभार वाले जिलों में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

*बर्दाश्त नहीं की जाएंगी असामाजिक गतिविधियां*
दशहरे के दिन आरएसएस द्वारा पथ संचलन का कार्यक्रम भी किया जाता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में त्योहारों को लेकर ली गई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखने के निर्देश दिए हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि, ”धार्मिक स्थलों और उसके आसपास किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्व और उनकी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रशासन बेहतर प्रबंधन कर इस वर्ष नवरात्रि का पर्व धूमधाम और भाईचारे की भावना के साथ मनाया जाए।

*कलेक्टरों को दिए गए अधिकार*
उधर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने कलेक्टरों के अधिकारों को भी बढ़ा दिया है। इसके तहत कलेक्टरों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के अधिकार दिए गए हैं इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है संबंधित जिले के कलेक्टर सांप्रदायिक मेल मिलाप को संकट में डालने वालों और राज्य की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वालों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई कर सकेंगे यह अधिकार 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक प्रभावशील रहेंगे।
[26/09, 8:07 pm] +91 82185 65001: *✍सतना:- सतना के स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश पुलिस को देखकर बगल की बिल्डिंग से कूद कर भागे*

*✍कटनी:- कटनी में ट्रक ने ट्रैवलर को मारी टक्कर तेरह घायल ड्राइवर की हालत गंभीर गया जी से वापस लौट रहा था परिवार*

*✍राजगढ़:- राजगढ़ में महिला की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या फसल काटने परिवार के साथ जा रही थी रास्ता रोक कर किया हमला*

*✍राजगढ़:- राजगढ़ में कार और ऑटो की भिड़ंत 14 घायल ब्यावरा से आ रही कार ने मारी टक्कर एक बाइक सवार भी चपेट में आया*

*✍अनूपपुर:- अनूपपुर के सेंट्रल बैंक में चोरी का प्रयास कैमरे में की छेड़छाड़ सर्विलांस टीम ने दी पुलिस को जानकारी करण पत्थर थाना क्षेत्र का मामला*

*✍अनूपपुर:- अनूपपुर में चोरी के दो आरोपी कृष्ण कुमार तिवारी और विष्णु दत्त त्रिपाठी गिरफ्तार कोतमा रेलवे स्टेशन के सामने से गायब हुई बाइक बरामद फारूक कुरैशी ने दर्ज कराई थी शिकायत*

*💥राजगढ़:- राजगढ़ में युवक ने खाया जहर अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम खिलचीपुर वार्ड क्रमांक 3 का मामला विजय प्रजापति है मृतक*

*✍शाजापुर:- शाजापुर दो पक्षों में फायरिंग और पथराव एक की मौत बीजेपी सदस्यता अभियान के दौरान विवाद आठ लोग घायल*

*✍राजगढ़:- तालाब में डूबने से 10 साल के मासूम अनमोल की मौत नहाने के दौरान हुआ हादसा चार बहनों में था अकेला भाई*
[26/09, 8:47 pm] +91 82185 65001: *भोपाल में तैयार हो रही बुजुर्गों की हेल्थ डायरेक्टरी, प्रदेशभर में होगी लागू*

भोपाल। मप्र स्वास्थ्य विभाग राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर के बुजुर्गाें की सेहत का ख्याल रखने के लिए एक खाका तैयार कर रहा है। इससे पता चलेगा कि प्रदेशभर में कितने बुजुर्ग हैं, उनको कौन- कौन सी बीमारियां ज्यादा होती हैं और किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है आदि जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग बुजुर्गों की हेल्थ डायरेक्टरी बना रहा है। इसमें बुजुर्गों की सेहत से जुड़ी सारी जानकारी होंगी।

*भोपाल से शुरुआत*
इस पहल की शुरुआत भोपाल के पंचशील नगर स्थित आरोग्यशाला से की गई है। इसके बाद इसे पूरे प्रदेशभर में शुरू किया जाएगा। दरअसल, वृद्धावस्था में व्यक्ति सामान्य रूप से कई बीमारियों से घिर जाता है। इसके अलावा, वृद्धाश्रमों में अधिकतर बुजुर्गों के उपचार की स्थाई सुविधा नहीं है। कई बार विशेषज्ञ इलाज के अभाव में इनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ जाती है। ऐसे में इस डायरेक्टरी के माध्यम से बुजुर्गों की सारी जानकारी विभाग के पास रहेगी। बतादें कि केंद्र सरकार ने भी घोषणा की थी कि 70 से अधिक उम्र के वृद्धजनों को आयुष्मान योजना के तहत कवर किया जाएगा।

*पता चलेगा बीमारियों का पैटर्न*
इस डायरेक्टरी से माध्यम से पता चलेगा कि बुजुर्गाें में होने वाली बीमारियों का पैटर्न क्या है ? बुजुर्ग जहां रहते हैं वहां किस प्रकार का संक्रमण होता है। उन्हें किस तरह की दिक्कतें ज्यादा होती हैं। इसके ही आधार पर प्रदेशभर के अस्पतालों के जिरियाट्रिक वार्ड में बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्थाएं की जा सकेंगी।

*मप्र में आठ प्रतिशत बुजुर्गाें की आबादी*
जनगणना 2011 के मुताबिक मध्यप्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र वाली आबादी लगभग आठ प्रतिशत थी। यानी प्रदेशभर में बुजुर्गाें की संख्या 57 लाख थी। यह देश में बुजुर्गों की आबादी का 8.6 प्रतिशत रहीं।