अनूपपुर19अक्टूबर2403 वर्षों से चोरी के मामले में फरार ईनामी स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)19 अक्टूबर थाना कोतवाली के गृहभेदन एवं नकबजनी के मामले में दर्ज अपराध क्रमांक 232/18 धारा 380,454 भा.द.वि. में आरोपी रामखिलावन सिहं गोविन्द सिहं उम्र 19 साल निवासी ग्राम कोलमी अनूपपुर लम्बे समय से फरार होने के कारण न्यायालय आरती सिहं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर द्वारा दिनांक04.12.2021 को आरोपी का स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान द्वारा 2000 रूपये का नगद ईनाम उदघोषित किया गया है।
टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन, उपनिरीक्षक अजय तेकाम, आरक्षक गुपाल यादव, संजय सिहं, प्रवीण भगतएवं राजेश बड़ोले के द्वारा पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी रामखिलावन सिहं को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोलमी के पास जंगल से पकड़ा जाकर गिरफ्तार किया गया है जिससे चोरी एवं नकबजनी के अन्य मामलो में भी कोतवाली पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

More Stories
नई दिल्ली १२ मार्च २६ * सुप्रीम कोर्ट ने कल, मार्च 11 को एक ऐतिहासिक फ़ैसले में OBC के non-creamy layer (NCL) के मामले में बड़ा बदलाव कर दिया है…!!
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ१२ मार्च २६ * थाना आलमबाग पुलिस टीम द्वारा यात्री का गुम हुआ बैग 01 घण्टे के अन्दर बरामद कर महिला को सुपुर्द ।
अयोध्या १२ मार्च २६ * सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर व हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन