अनूपपुर17मई24*एडीजीपी डीसी सागर द्वारा हत्या के फरार आरोपी पर 30 हजार रूपये का ईनाम घोषित*
अनूपपुर से ब्यूरो राजेश शिवहरे यूपीआजतक
दिनांक 09/05/2024 को ग्राम जरहा में राजकुमारी गुप्ता उम्र 55 साल की उसके दामाद शंकर गुप्ता द्वारा चाकू जैसे हथियार से गंभीर चोट पहुँचाने से ईलाज के दौरान दिनांक 15/05/024 को मृत्यु होने की घटना पर, थाना नौरोजाबाद में दिनाक 16 /05/2024 को अपराध क्र 247/2024 धारा 302 भादवि आरोपी शंकर गुप्ता, निवासी सिनेमा रोड बुढार के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है और फरार आरोपी शंकर गुप्ता की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी शंकर गुप्ता की गिरफ्तारी में सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्ति को रूपये 30,000/- ईनाम की उद्घोषणा एडीजीपी डीसी सागर द्वारा की गई है। (मध्यप्रदेश पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्र. 80(B)(1) के अनुसार)
उक्त घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शहडोल जोन डी.सी. सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीओपी पाली एवं थाना नौरोजाबाद पुलिस के साथ घटना स्थल पहुँचे और अपराध का पर्यवेक्षण कर पुलिस अधीक्षक उमरिया एवं अनुसंधान टीम को अपराध के अनुसंधान में वैज्ञानिक, फोरेंसिक, सायबर फोरेंसिक, परिस्थितिजन्य साक्ष्य आदि के आधार पर अग्रिम कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये।

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 जुलाई 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से बरामद हुए 25 भैंस, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर23जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: बाहरी पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का एसपी सिटी अमृत जैन ने किया निरीक्षण
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*