February 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अनूपपुर14अक्टूबर24*शिक्षा का मंदिर एवं उत्कृष्ट विद्यालय का मैदान बना शराबियों का मयखाना

अनूपपुर14अक्टूबर24*शिक्षा का मंदिर एवं उत्कृष्ट विद्यालय का मैदान बना शराबियों का मयखाना

अनूपपुर14अक्टूबर24*शिक्षा का मंदिर एवं उत्कृष्ट विद्यालय का मैदान बना शराबियों का मयखाना
प्रतिदिन बिखरी पड़ी होती है मैदान पर कांच की बोतले

अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)यूपीआजतक

14 अक्टूबर जिला मुख्यालय का एकमात्र मैदान उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर में है ,जिसमें हर तरह के शासकीय कार्य, समारोह होते हैं गणतंत्र दिवस ,स्वतंत्रता दिवस की प्रमुख समारोह भी इसी मैदान में आयोजित होती है, मगर आज यह मैदान शराबियों का मय‌खाना बन गया जिसमें बैठकर शराबी रात में शराब पीते हैं और नशा करते हैं,इस मैदान में छोटे-छोटे बच्चे खेल खेलते हैं, सेना और पुलिस में जाने वाली युवा,युवतियां खेलने और दौड़ने इसी मैदान में आते हैं ,वहीं पर शराब की बोतले ट्रैक पर टूटी हालत में पूरे मैदान में बिखरे हुए प्रतिदिन मिलती है, इसी मैदान परिसर में केंद्रीय विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय जमुनिहा भी है, आज तो हद ही हो गया शराबियों ने प्राथमिक विद्यालय के दरवाजे पर बैठकर शराब पी और खाली डब्बा गेट पर ही रख दिया और पूरे विद्यालय परिसर में खाली बीयर की बोतले बिखरे हुए पड़े हुए थे।
सुबह-सुबह खेलने आने वाले, घूमने, सैर करने वालो ने इस पर घोर नाराजगी व्यक्त की है।
जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन विद्यालय के प्राचार्य महोदय से अपेक्षा है कि इस पर गंभीरता से विचार करते हुए शराबियों को इस परिसर में घुसने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाऐ, जिससे यहां खेलने आने वालों पर बुरा प्रभाव न पड़े ,आशा है इस पर प्रशासन गंभीरता से विचार कर इस पर रोक लगाएगी।

Taza Khabar