अनूपपुर13सितम्बर24*संभाग स्तरीय फुटबॉल बालक 17 वर्ष प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)13 सितम्बर 2024/ जिले के अमलाई कालरी स्टेडियम में संभाग स्तरीय फुटबॉल बालक 17 वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग के तत्वावधान में किया गया। जिसमें शहडोल, उमरिया और अनूपपुर जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाडी शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने 19 सितंबर 2024 को सुजालपुर के लिये रवाना होंगे। इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर एवं जिला क्रीडा प्रभारी अनूपपुर ने समस्त खिलाड़ियों, व्यायाम शिक्षकों को बधाई के साथ शुभकामनाएं दी है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 12 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उड़ान गश्ती ने किया स्कूलों और कॉलेजों का भ्रमण
प्रयागराज 12 फ़रवरी 26*10 फ़रवरी को मोनालिसा की फ़िल्म द डायरी ऑफ़ मणिपुर हुई रिलीज
नई दिल्ली १२ फरवरी २६ * सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए आज राहत भरी खबर है