अनूपपुर11जून24*कृषकों को उर्वरक एन.पी.के./20ः20ः0ः13 का उपयोग करने दी गई सलाह
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)यूपीआजतक
11 जून 2024/ उप संचालक कृषि अनूपपुर ने बताया है कि खरीफ सीजन प्रारंभ हो गया है। जिले में मुख्य फसल धान होने के कारण लगभग सभी किसान धान की नर्सरी डालने की तैयारी कर रहे हैं। खरीफ सीजन को देखते हुये कृषको द्वारा विभिन्न रासायनिक उर्वरको की मांग की जा रही है, जिसमें डी.ए.पी. एवं यूरिया मुख्य है। डी.ए.पी. खाद का पर्याप्त उत्पादन देश में न होने के कारण विदेशों से आयात होने से खरीफ 2024-25 में डी.ए.पी. उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता में कमी संभावित है। ऐसी स्थिति में जिले के किसान डी.ए.पी. के स्थान पर डबल लॉक केन्द्रों एवं सहकारी समितियों में उपलब्ध एस.एस.पी (सिंगल सुपर फॉस्फेट) या अन्य काम्पलेक्स उर्वरक का उपयोग कर सकते हैं। उक्त उर्वरकों के उपयोग से फसलो को फास्फोरस तत्व उपलब्ध होने के साथ अन्य आवश्यक तत्व भी उपलब्ध होते हैं। डी.ए.पी. के स्थान पर काम्पलेक्स उर्वरक एन.पी.के./20ः20ः0ः13 उपयोग करने से फसलो को पोटाश एवं सल्फर तत्व भी प्राप्त होता है, जो दानो की चमक बढ़ाने, पौधों की मजबूती एवं उनके रोगों/कीटों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि में मददगार होता है और अधिक उत्पादन प्राप्त होता है। उप संचालक कृषि अनूपपुर ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे डी.ए.पी. के साथ-साथ अन्य काम्पलेक्स उर्वरकों का उपयोग फसलो में कर लाभ प्राप्त करें। उन्होंने बताया है कि जिले के सभी डबल लाक केन्द्रो एवं समितियो में उक्त समस्त उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है एवं शासन से लगातार उर्वरक प्राप्त हो रहे हैं।

More Stories
मथुरा*थाना महावन पुलिस द्वारा 68-F(2)-एन0डी0पी0एस0 के तहत अपराधी की 1कार ,1मोटरसाइकिल व1 आवासीय जमीन के अधिग्रहण की कार्यवाही की गई ।*
मथुरा 15 जुलाई 26 ड्रग तस्कर की संपत्ति का फ्रीजिंग का अनुमोदन*
मथुरा15जुलाई26* रीजेन्सी गार्डन गोदाम में इलैक्ट्रिक उपकरण चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया ।*