अनूपपुर11अक्टूबर24*कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्माणाधीन रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज कार्य की प्रगति का लिया जायजा*
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)यूपीआजतक
10 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने आज अनूपपुर जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज कार्य का निरीक्षण किया तथा फ्लाईओवर ब्रिज कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने तथा कार्य में प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान कलेक्टर ने फ्लाईओवर ब्रिज की गुणवत्ता एवं प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी सेतु को निर्देश दिए कि रेलवे द्वारा अपना कार्य कराया जा रहा है, सेतु विभाग से संबंधित कार्य में तेजी लाना सुनिश्चित करें तथा निर्धारित मापडंडों के अनुसार कार्य कराया जाए। इस दौरान कलेक्टर ने फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण सामग्रियों के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने ब्रिज के पास स्थित पेड़, जर्जर रेलवे क्वार्टर इत्यादि को भी डिस्मेंटल कराकर सुचारू रूप से कार्य करने के निर्देश देते हुए तहसीलदार अनूपपुर को कार्य के प्रगति की प्रतिदिन प्रातः फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजीत तिर्की सहित रेलवे एवं सेतु विभाग के अधिकारी एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित थे।

More Stories
नई दिल्ली14अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है