अनूपपुर06अप्रैल24*जिला परिवहन अधिकारी सुरेंद्र सिंह गौतम के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के मध्दे नजर वाहनों की संघन परीक्षण जारी
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे )
परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर अनूपपुर द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की आदर्श आचरण संहिता के दौरान यात्री एवम मालयान वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाए जाने के आदेश जारी किए गए हैं जिसके पालन में आज 05/04/2024 को अनूपपुर जिला के परिवहन अधिकारी,सुरेन्द्र सिंह गौतम द्वारा नेशनल हाईवे फुनगा के पास एवं अमरकंटक रोड पर कार्रवाई की गई जिसमें एक बस एमपी 18 पी 0217 बिना परमिट टैक्स बकाया होने पर फूंनगा थाने में जप्त कर रखी गई एवं अमरकंटक रोड पर बस क्रमांक सीजी 10 के 9116 बिना फिटनेस एवं टैक्स बकाया होने पर आरटीओ ऑफिस में जप्त कर रखा गया । जांच के दौरान वाहनों के पदनाम प्लेट परमिट फिटनेस बीमा पीयूसी अग्निशमन यंत्र ड्राइवर लाइसेंस मेडिकल किट hsrp नंबर प्लेट आदि की जांच की गई
इस कार्यवाही के दौरान 60 वाहनों की चेकिंग की गई उनमें से 8 वाहनों से शमन शुल्क ₹10500/- वसूल किया गया। वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि वैध दस्तावेज होने पर ही वाहन संचालित करें एवं नंबर प्लेट पर पदनाम प्लेट ना लगाए अवैध रूप से संचालित पिकअप वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि पिकअप में सवारी ना बैठाई जाए
वाहनों के विरुद्ध चेकिंग कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी l

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*NEET पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद, भागलपुर में छात्रों का प्रदर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम |
रामपुर25जुलाई26*बच्चों को शिक्षा से वंचित करनें के मंसूबे बुन रही सरकार :अरविंद यादव*
हल्द्वानी25जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण किया