अनूपपुर01जून24*घर से लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को कोतवाली पुलिस द्वारा सूरत ( गुजरात ) से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा*
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवांर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी और एस. डी. ओ. पी. सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के एक ग्राम से अपने घर से लापता हुई 15वर्षीय नाबालिक बालिका को सूरत ( गुजरात ) से दस्तयाब कर माता पिता के सुपुर्द किया है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा नाबालिग बालक और बालिकाओं के गुम होने की रिपोर्ट पर तत्परता पूर्वक बच्चों को ढूंढ कर परिजनों को सौंपे जाने हेतु ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। कोतवाली टी. आई. अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक आशीष सिंह , आरक्षक राजेश बडोले , महिला आरक्षक माधुरी के द्वारा तत्परता पूर्वक नाबालिग बालिका की पतासाजी की गई और नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया । नाबालिक बालिका ने महिला पुलिस अधिकारी को पूछताछ पर बताया कि देर से सोकर उठने के कारण माँ डांटती थीं इसलिए घर छोड़ चली गई थी।

More Stories
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी 20फ़रवरी26*जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण*
कौशाम्बी20फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें