अनूपपुर 29 सितम्बर 24*मेरे घर की छत- मेरा बिजली घर
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना (सोलर रूफटॉप) का उठाए लाभ
अनूपपुर( ब्यूरो राजेश शिवहरे)29 सितंबर 2024/ भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर अपनी बिजली बनाने हेतु प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना चलाई जा रही है, अनुदान राशि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा दी जा रही है। यह योजना म. प्र. पू. क्षे. वि. वि. कं. लिमि. द्वारा कम्पनी क्षेत्रांतर्गत क्रियान्वित की जा रही है।
इस योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगवाने हेतु उपभोक्ताओं को नेशनल पोर्टल pmsuryaghar.gov.in या PM Surya Ghar एप के माध्यम से आवेदन करना होगा अथवा उपभोक्ता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के Smart Bijlee पोर्टल www.smartbijlee.mpez.co.in या एप के माध्यम से भी आवेदन कर सकते है।
आवासीय परिसरों के लिए सब्सिडी
1 किलोवाट के लिए 30,000 रु. की सब्सिडी
2 किलोवाट के लिए 60,000 रु. की सब्सिडी
3 किलोवाट व 3 किलोवाट से बड़ी प्रणालियों के लिए कुल सब्सिडी 78,000 रु. रुपये तय की गई इस संबंध में और जानकारी मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के स्थानीय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
More Stories
वाराणसी 4 नवम्बर 26*अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, काशी विद्वत परिषद एवं श्री गंगा सभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
लखनऊ 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*