अनूपपुर 27 जुलाई 24*बढ़ते तापमान को रोकने पौधरोपण जरूरी – मंत्री दिलीप जायसवाल
सेंट जोसेफ स्कूल बिजुरी के कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री श्री जायसवाल
पौधारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)27 जुलाई 2024/ जिले के नगरीय क्षेत्र बिजुरी स्थित सेंट जोसेफ मिशन स्कूल में आयोजित ग्रीन डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम में शामिल होकर मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सपत्नीक पौधारोपण किया तथा विद्यालय के बच्चों को पौधरोपण के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए पौधारोपण करने तथा पौधे के संरक्षण, संवर्धन पर बल दिया।
उन्होंने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन की दिशा में पौधारोपण के सार्थक प्रयास सुनिश्चित किए जाएं जिससे बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग से बढ़ते तापमान को रोकने में मदद मिल सके
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण जागरूकता से संबंधित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि , सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार तथा विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे।

More Stories
लखनऊ20जुलाई26*उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट | 20 जुलाई 2026 | सभी जिलों का संक्षिप्त पूर्वानुमान
भागलपुर19जुलाई26*बबरगंज थानान्तर्गत 58.61 ग्राम बाउन शुगर के साथ एक विधि विरूद्ध बालक निरूद्ध,
भागलपुर19जुलाई26*कहलगांव रेलवे स्टेशन के बाहर फूड वैन का हुआ शुभारंभ