अनूपपुर 26 अगस्त 24*बिजुरी में भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
सतत प्रयास करने वाले व्यक्ति को मिलती है सफलता – दिलीप जायसवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)26 अगस्त 2024/ जिला अन्तर्गत बिजुरी नगर में यादव महासभा द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान यादव महासभा ने मटकी फोड़ कार्यक्रम के तहत दही से भरी मटकियां तोड़ीं। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत करते हुए फूल बरसाए वहीं आसमान से बारिश रूपी अमृत भी बरसता रहा।
शोभायात्रा के दौरान प्रदेश शासन की कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने भगवान श्रीकृष्ण का संदेश याद दिलाते हुए कहा कि हम सतत प्रयास करें, थक कर हारें नहीं।सतत प्रयास करने वाले व्यक्ति को सफलता मिलती है।
शोभायात्रा के दौरान बिजुरी नगर पालिका की अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , पसान नगर पालिका के अध्यक्ष राम अवध सिंह, बिजुरी नगर पालिका के सीएमओ, राजू यादव, हनुमान गर्ग, यादव महासभा के अध्यक्ष राम चरन यादव, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए यादव समाज के अलावा विभिन्न वर्गों के लोग शामिल रहे।
शोभायात्रा के दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव क्षेत्र और प्रदेश की सुख समृद्धि तथा लोगों की खुशहाली के लिए मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म करो फल की इच्छा मत करो, इसीलिए हम सब कर्म करें और हारें नहीं। उन्होंने ने कहा कि हमें अहंकार नहीं करना चाहिए, हम अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ें, भगवान कृष्ण की तरह अच्छे पुत्र और अच्छे मित्र बनें।
इस अवसर राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी ने लोगों को आकर्षित किया। कलश धारण किए महिलाओं की टोली शामिल थी। यादव महासभा के द्वारा हनुमान मन्दिर के पास मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद शोभायात्रा में शामिल लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। रास्तेभर जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया।

More Stories
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*
लखनऊ17जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”